Bigg Boss 19: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह की 'बिग बॉस 19' में हुई एंट्री? जानिए पूरा मामला
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Aug 2025 12:20 PM
Gurucharan Singh Entry In Bigg Boss 19
Bigg Boss 19 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह की एंट्री को लेकर चर्चा तेज है. जानिए क्या वाकई वो शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं या ये सिर्फ अफवाह है.
Bigg Boss 19: सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ बहुत जल्द धमाकेदार अंदाज में टीवी स्क्रीन पर लौटने वाला है. हाल ही में 30 जुलाई को जियो सिनेमाज/हॉटस्टार ने शो का टीजर रिलीज किया, जिसमें ये कन्फर्म हुआ कि ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को होगा. इस टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पंहुचा दिया है.
इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. दरअसल, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह को बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स में शामिल करने की बात सामने रही है. अब इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए बताते हैं.
क्या ‘बिग बॉस 19’ में हुई गुरुचरण सिंह की एंट्री?
‘टेली चक्कर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिस्टर सोढ़ी’ यानी गुरुचरण सिंह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में एंट्री ले सकते हैं. हालांकि, इस मामले पर न मेकर्स और न ही गुरुचरण सिंह ने कोई आधिकारिक पुष्टि की है.
अगर यह खबर सही साबित होती है, तो बिग बॉस 19 के घर में मनोरंजन का तड़का और भी तेज हो जाएगा.
अक्सर सुर्खियों में रहते हैं गुरुचरण सिंह
गुरुचरण सिंह ने 2020 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो छोड़ दिया था और उनकी जगह बलविंदर सिंह सूरी को कास्ट किया गया था. इसके बाद वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे. कभी उनके गुमशुदा होने की खबरें आईं तो कभी उनकी आर्थिक तंगी को लेकर अटकलें लगीं. अब जब बिग बॉस के जरिए उनके कमबैक की अटकलें लग रही हैं, फैंस एक बार फिर उन्हें टीवी पर देखने को बेताब हैं.
अब देखना यह होगा कि क्या वाकई ‘सोढ़ी’ बिग बॉस हाउस में अपना अलग अंदाज दिखाने को तैयार हैं या यह महज एक अफवाह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










