वाइल्ड कार्ड बनाकर हैंडसम लड़का भेजो… Bigg Boss 19 की हसीनाओं ने बिग बॉस से की क्यूट डिमांड

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Sep 2025 8:38 AM

विज्ञापन

बिग बॉस की कंटेस्टेंट्स ने रखी ये डिमांड फोटो- जियोहॉटस्टार के प्रोमो से

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में अक्सर किसी न किसी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते हैं. हालांकि लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार रहा, क्योंकि घर की लड़कियों ने बिग बॉस के सामने एक डिमांड रख दी. जिसमें कहा कि उन्हें एक हैंडसम लड़का वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर चाहिए.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस का घर एक बार फिर हंसी, झगड़े और हल्की-फुल्की नोकझोंक से जगमगा उठा. हाल ही में सलमान खान ने बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत की. घर में कई नामचीन हस्तियों ने कदम रखा और अब वह अपनी गेम प्लान से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. अब घर की लड़कियों ने कैमरे के सामने बिग बॉस से एक मजेदार अपील की. ​​उन्होंने एक वाइल्डकार्ड एंट्री की मांग की, जो एक लड़का हो और दिखने में हैंडसम होने के साथ साथ मल्टी टैलेंटेड और आत्मविश्वासी हो.

बिग बॉस से घर की लड़कियों ने की ये क्यूट डिमांड

दरअसल बिग बॉस 19 का एक प्रोमो आउट हुआ है. जिसमें फरहाना भट्ट ने मजाक में कहा कि घर में मौजूदा लड़के “बच्चों की तरह सोचते हैं.” जिस पर नेहल ने सहमति में सिर हिलाया और कहा कि घर में थोड़े समझदार और थोड़े छेड़खानी और मस्ती करने वाले की जरूरत है. अशनूर कौर ने भी अपनी बात को एक नए अंदाज में रखते हुए कहा कि उन्हें अपनी उम्र के करीब किसी वाइल्डकार्ड की उम्मीद है. एक्ट्रेस ने कहा, “कोई ऐसा जो जेनरेशन जेड को समझता हो.” उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि थोड़े रोमांस से मुझे कोई आपत्ति नहीं है.

हैंडसम लड़के की एंट्री पर नगमा करेंगी ये काम

नगमा मिराजकर ने भी हैंडसम लड़के की वाइल्डकार्ड एंट्री पर सहमति जताई. उन्होंने कहा, “उसे आने दो और अवेज को जलाने दो, देखते हैं मैं किसे चुनती हूं.” यह सुनकर बाकी लोग हंस पड़े. क्या बिग बॉस घर की लड़कियों की रिक्वेस्ट सुनेंगे और जल्द ही कोई वाइल्डकार्ड को भेजेंगे. बिग बॉस 19 जियो हॉटस्टार और कलर्स पर आता है.

यह भी पढ़ें- The Bengal Files First Review: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, विदेशों में मिला ऐसा रिस्पांस

यह भी पढ़ें- Coolie को लेकर हुई आलोचना पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उम्मीदों पर बेस्ड कहानियां नहीं लिख सकता

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola