Bigg Boss 19: अशनीर ग्रोवर को बिग बाॅस में शामिल होने का ऑफर, सलमान खान पर किया मजेदार कटाक्ष

Bigg Boss 19 Ashneer Grover Comments On Salman Khan
Bigg Boss 19: ‘राइज एंड फॉल’ के होस्ट अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया कि उन्हें बिग बॉस 19 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनने का ऑफर मिला है. इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान को लेकर भी मजेदार टिप्पणी की है.
Bigg Boss 19: बिजनेसमैन और राइज एंड फॉल शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर हाल ही में चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें दावा किया गया कि उन्हें सलमान खान के शो Bigg Boss 19 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शामिल होने का ऑफर मिला है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
स्क्रीनशॉट में क्या लिखा है?
अशनीर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह ईमेल बिग बॉस 19 के आधिकारिक हैंडल से प्राप्त हुआ है. हालांकि, अभी तक इस ईमेल के वेरीफाईड होने का पुख्ता प्रमाण नहीं है. इसके बावजूद अशनीर ने कहा कि यह ऑफर उन्हें शो में आने का मौका दे सकता है.

सलमान खान पर किया मजेदार कटाक्ष
इस स्क्रीनशॉट के कैप्शन में अशनीर ने लिखा, “हाहा, सलमान भाई से पूछ लें मैं तो फ्री हो जाऊंगा तब तक.” उन्होंने आगे कहा, “‘मेल मर्ज’ किसी की तो नौकरी खाएगा.” बताया जा रहा है कि उन्होंने इस खुलासे को एक्स अकाउंट पर भी ट्वीट किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया.
सलमान और अशनीर का पुराना विवाद
अशनीर और सलमान का रिश्ता विवादों से भरा रहा है. नवंबर 2024 में अशनीर बिग बॉस में गेस्ट बनकर आए थे, जहां उनके पुराने बयानों को लेकर सलमान ने स्टेज पर उन्हें क्लास दी थी. इसके बाद से सोशल मीडिया पर इनकी बातचीत अक्सर चर्चा में रहती है. अशनीर भी कई इंटरव्यू में सलमान को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करते रहे हैं.
Bigg Boss 19 में अशनीर ग्रोवर के संभावित शामिल होने की खबर ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है. आने वाले हफ्तों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बिजनेसमैन वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: गौरव खन्ना को मिली करारी हार, फरहाना की कप्तानी और नेहल की री-एंट्री से बढ़ेगा ड्रामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










