Bigg Boss 17: विक्की जैन ने इस कंटेस्टेंट को दी जान से मारने की धमकी, कहा- अगर कोई मेरी पत्नी अंकिता के साथ…

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन लड़ाई एक-दूसरे से कितना भी कर ले, एक-दूसरे की परवाह भी उतनी ही करते है. लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता के लिए विक्की ने बड़ी बात कह दी. वहीं, मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के बीच तीखी बहस होती है.
Bigg Boss 17: सलमान खान का शो बिग बॉस 17 हर गुजरते एपिसोड के साथ और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. कुछ समय से अंकिता लोखंडे औऱ विक्की जैन के खेल ने जितना फैंस का ध्यान नहीं खींचा, उससे ज्यादा उनकी लड़ाई चर्चा का विषय है. बिग बॉस में आने से पहले अंकिता और विक्की एक आदर्श कपल हुआ करते थे, लेकिन घर के अंदर आते ही दोनों की लड़ाई ने उनके रिश्ते की पोल खोल दी. हाल ही में अंकिता ने विक्की को यहां तक कह दिया था कि, किस्मत खराब हो गई तेरे साथ रह कर. अब भूल जा कि हम शादीशुदा हैं. आज से तू अलग मैं अलग. तूने मुझे इस्तेमाल किया है. हालांकि लड़ाई दोनों एक-दूसरे से कितना भी कर ले, एक-दूसरे की परवाह भी उतनी ही करते है. लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता के लिए विक्की ने तो अभिषेक कुमार को जान से मारने की धमकी भी दे दी.
विक्की जैन ने इस कंटेस्टेंट को दी जान से मारने की धमकी
दरअसल, कुछ दिनों से अभिषेक कुमार से विक्की जैन बात नहीं कर रहे है. बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में विक्की, रिंकू धवन से बात करते होते है. इस दौरान विक्की ने विवादास्पद बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि “बाहरी दुनिया में, अगर कोई मेरी पत्नी (अंकिता लोखंडे) के साथ अपमान या दुर्व्यवहार करता तो मैं अभिषेक (कुमार) को मार देता.” बता दें कि कुछ दिन पहले ही अभिषेक और अंकिता के बीच काफी लड़ाई हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस ने उन्हें मिडिल फिंगर दिखाई थी. उसके बाद अभिषेक काफी खफा हो गए थे और उन्होंने कहा था कि “आपने मुझे अपनी बीच की उंगली दिखाई और आपने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया. आपको सिर्फ बोलना और गालियां देना ही आता है. अभी मैंने दिखा देती होती ना आप यहां पर मुद्दा उठा लेती. उसके बाद से ही विक्की, अभिषेक से बात नहीं कर रहे थे और उन्हें इग्नोर कर रहे थे.
#abhishekkumar is crying
As he felt bad what he said in the task kyuki Bhai mana tha toh Vicky ko boltaAfter 3 hrs of fight they are talking calmly
Or abhi ke fans isse support kar rahe the us matter mein #vickyjain #ankitalokhande #biggboss17 pic.twitter.com/Y2zvfft4NG
— DiraAnkitafam (@Ankitafam) November 19, 2023
सलमान खान को अंकिता लोखंडे ने कही ये बात
हाल ही में बिग बॉस 17 में सलमान खान ने अंकिता लोखंडे को थेरेपी रूम के अंदर बुलाया और उनसे बात की. सलमान ने एक्ट्रेस से पूछा कि विक्की को लेकर चल रहे झगड़ों का क्या मतलब है. एक्टर ने कहा कि विक्की अपना गेम खेल रहे हैं तो आप अपना गेम क्यों नहीं खेल रही. उन्होंने कहा कि, अपने जीवन में इतना कुछ देखने के बाद वह अपने अनुभव का उपयोग खेल में क्यों नहीं करती. अंकिता कहती है कि उन्हें डर है कि अपने गेम को बेहतर करने के लिए कहीं वह उनका गेम खराब न कर दें. हालांकि अंकिता ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और विक्की द्वारा उनके खेल को प्रभावित करने की आशंका व्यक्त की. सलमान ने अंकिता से पूछा कि आपके पति विक्की को शो में अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल रही है तो आपको जलन हो रही है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि, शायद ऐसा है.
मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा की लड़ाई
बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के बीच काफी अच्छी केमेस्ट्री दिखती है. दोनों के फैंस उन्हें प्यार से ‘मुन्नारा’ कहते हैं. हालांकि कॉमेडियन किसी और के साथ रिश्ते में है. उनके सह-प्रतियोगियों द्वारा कथित तौर पर उन्हें बीबी के अंदर जोड़ने की कोशिश के बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. लेटेस्ट एपिसोड में मन्नारा ने उनसे कहा कि, “मैं किसी के लाइफ में तीसरा पहिया नहीं बनना चाहती. मुझे वह ‘भाभी-भाभी’ वाली बात पसंद नहीं आई. इसने मुझे सचमुच प्रभावित किया. मैं यहां किसी भी अजीब व्यक्ति के साथ जुड़ना नहीं चाहती. अगर बिग बॉस वाले मुझे सेट करने की कोशिश कर रहे हैं… मैं चाहती हूं कि अगर इस शो के बाद मुझे आपके साथ काम मिले तो मुझे काम के दूसरे मौके भी मिलें. मुझे बहुत अजीब लगा.”
#MunawarFaruqui trying to set narrative against #MannaraChopra is laughable.
All the footage tells the real story, and Munawar's trying to be oversmart is evident. Hoping mannara improvement in game.
Manna don’t want your third wheeler 🤘🤗#bb17 https://t.co/GJAV9F3y4h— SatyavadiLadki (@SatyavadiLadki) November 19, 2023
मुनव्वर ने दी सफाई
मन्नारा चोपड़ा की बातों के बाद मुनव्वर ने इसपर कहा कि, ‘मैं ज्यादा चिंतित हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि मेरी निजी जिंदगी इन सब से प्रभावित हो. यह मेरी तरफ से केवल दोस्ती है. यह पूरी तरह आप पर निर्भर है कि आप कट ऑफ करना चाहती है कि नहीं. मुझे तीसरा पहिया नहीं चाहिए. साथ ही मुन्नवर ने कहा कि घर का हर सदस्य उसके रिलेशनशिप के बारे में जानता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










