Bigg Boss 17: बीच में ही शो छोड़ना चाहती हैं अंकिता लोखंडे! विक्की जैन बोले- बाहर निकलने के लिए 4 करोड़…

बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन तीखी बहस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. अंकिता ने तो विक्की से यहां तक कह दिया था कि, ‘किस्मत खराब हो गई तेरे साथ रह कर. अब भूल जा कि हम शादीशुदा हैं. आज से तू अलग मैं अलग.’ अब एक नया क्लिप सामने आया है.
Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में बहुत ही कम दिनों में घर के सदस्यों की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. सलमान खान के शो में आए दिन कंटेस्टेंट चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं. बिग बॉस 17 में अपने पति विक्की जैन के साथ एंट्री करने वाली अंकिता लोखंडे पहले दिन से ही चर्चा में है. बीते कुछ दिनों से कपल के बीच आए दिन तीखी बहस देखने को मिल रही है. हाल ही में पति विक्की पर अंकिता काफी गुस्सा होती दिखी थी. अंकिता ने तो यहां तक कह दिया था कि, किस्मत खराब हो गई तेरे साथ रह कर. अब भूल जा कि हम शादीशुदा हैं. आज से तू अलग मैं अलग. तूने मुझे इस्तेमाल किया है. उसके बाद अंकिता ने कहा था, “मेरे को लग रहा है, मैं बीमार हूं, मेरे को फीलिंग आ रही है अंदर से.. मैं ठीक नहीं हूं. मुझे पीरियड नहीं आ रहा है, मुझे घर जाना है. इसपर भी विक्की का सूखा रिएक्शन था. अब एक क्लिप वायरल हो रहा, जिसमें एक्ट्रेस शो छोड़ने की इच्छा जताती दिखी.
बिग बॉस छोड़ना चाहती हैं अंकिता लोखंडे
विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की उन्हे समझाते दिख रहे है. अंकिता ने अपना संघर्ष जाहिर करते हुए शो छोड़ने की इच्छा जताई. विक्की को अपनी पत्नी से यह कहते हुए देखा जा सकता है कि वह शो से बाहर निकलने के लिए 4 करोड़ रुपये देने को तैयार हैं. विक्की कहते है, तुझे सब अपने मन से करना है और जब करते-करते कुछ गलत कर जाती है, तब तू मेरे पास आ जाती है और ब्लेम मुझे पर डाल देती है. तु सुनती कहां है मेरी अंकिता. मुझे तू समझती नहीं है, तू मुझे चार बात सुनाती है. इस क्लिप को बिग बॉस वाला ने अपने एक्स पर पोस्ट किया है.
#VickyJain: I'll pay 4 cr. Rupees aur hum chlte h #SanaRaeesKhan #JignaVora #MannaraChopra #NeilBhatt #AishwaryaSharma #Abhisha #AnkitaLokhande #Uk07Rider #VickyJain #SunnyArya #IshaMalviya #MunawarFaruqui #AbhishekKumar #SalmanKhan #BiggBoss17 #BiggBoss pic.twitter.com/TNxCto8OW3
— BiggBoss Wala (@BiggBoss_Wala) November 14, 2023
मां बनने वाली हैं अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे ने विक्की जौन को बताया कि, “मेरे को लग रहा है, मैं बीमार हूं, मेरे को फीलिंग आ रही है अंदर से.. मैं ठीक नहीं हूं. मुझे पीरियड नहीं आ रहा है, मुझे घर जाना है.”इसके जवाब में, विक्की ने आगे कहा कि उसने कल बताया था कि उनके पीरियड्स का पहला दिन है. अंकिता इससे इनकार करती है और कहती है कि कल उसका ब्लड टेस्ट किया गया था और उसे अच्छी तरह याद है कि उसने उससे क्या कहा था. इसके अलावा, अंकिता कहती हैं, “पीरियड्स नहीं, मेरेको ब्लड टेस्ट हुआ, प्रेग्नेंसी के लिए, कुछ है तो नहीं अंदर.” उन्होंने यह भी कहा कि उनकी रिपोर्ट नहीं आई थी और उस दिन यूरिन टेस्ट भी किया गया था. विक्की खेल के बारे में बात करना जारी रखता है और अंकिता कहती है कि वह भ्रमित है. दोनों ने बहस की और एक-दूसरे की बात सुनने से इनकार कर दिया.
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के लिए किया पोस्ट
बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन तीखी बहस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. बिग बॉस 17 की पूर्व प्रतियोगी देवोलीना भट्टाचार्जी, अंकिता का समर्थन किया और विक्की के बिहेवियर की आलोचना की. एक्ट्रेस ने अपने एक्स पर लिखा, विक्की भैया का अहंकार उनके पतन का कारण नहीं बनना चाहिए. हालांकि बिगबॉस ने स्थिति को बढ़ा दिया है, यह अपेक्षित है. हालांकि, जिस तरह से वह अंकिता के साथ व्यवहार कर रहे हैं उनके निजी जीवन में प्रवेश और बाधा डालना अस्वीकार्य है. अपने स्वार्थी व्यक्तित्व को साबित करने की कोशिश में, विक्की भैया उनके निजी जीवन में तबाही मचा रहे हैं. मुझे अंकिता लोखंडे के लिए बुरा लग रहा है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










