इन भोजपुरी गानों पर लोग जमकर बना रहे REELS, पतली कमरिया मोरी से लेकर ये सॉन्ग है शामिल, क्या आपने देखा VIDEO?

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

भोजपुरी गाने अब पूरी दुनिया में मशहूर हो रहे हैं. आए दिन भोजपुरी के गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है. ये गाने एनर्जी से भरे होते है, जिसपर लोग खुद को झूमने से रोक नहीं पाते. आपको बताते है वो पॉपुलर गाने, जिनपर खूब सारे रील्स बन रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड और टॉलीवुड के तरह अब हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री भी खूब धूम मचा रही है. भोजपुरी गाने अब पूरी दुनिया में मशहूर हो रहे हैं. ये गाने इतने एनर्जेटिक होते हैं की आप को झूमने पर मजबूर कर देते हैं. इन गानों का क्रेज इस प्रकार बढ़ गया है कि लोग इंस्टाग्राम पर जमकर इन गानों पर थिरकते हुए रील्स बना रहे हैं. कई लोग तो ऐसे भी हैं जो इन रील्स के बदौलत खूब मशहूर हो चुके हैं और साथ ही साथ फेमस हो कर पैसे भी कमा रहे हैं. स्कूल के बच्चों से लेकर बड़े उम्र के लोगों तक हर कोई भोजपुरी गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं. सिर्फ हमारे ही देश के लोग नहीं बल्कि अब तो कई विदेशी लोग भी भोजपुरी गानों के दीवाने बनते नजर आ रहे हैं . आइए देखते हैं कुछ ऐसे ही खास भोजपुरी गाने और उनपे लोगों के बनाए हुए मजेदार वीडियोज.

पतली कमरिया मोरी

पतली कमरिया मोरी एक ऐसा गाना है जो अपने रिलीज के बाद तेजी से वायरल हुआ था. यूट्यूब, इंस्टाग्राम हर जगह इस गाने ने तहलका मचा दिया था. लोगों को हर तरफ बस यही गाना सुनने को मिल रहा था. लोगों के कॉलर ट्यून से लेकर शादियों के बरात में हर जगह इस गाने ने सनसनी मचा दी थी. इस गाने पर जमकर रीलस बनाए गए जिनमें से कुछ तो विदेशियों के भी रील्स थे. इस गाने के गायक अंजू और राज कुश्मी हैं. सोशल मीडिया के प्रसिद्ध इनफ्लुएंसर किली पॉल ने अपनी बहन नीमा पॉल के साथ इस गाने पर थिरकते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था.

https://www.instagram.com/reel/CllDzk6rh7w/

छोटी बच्ची का डांस देखा क्या आपने?

वहीं, पतली कमरिया मोरी पर अबतक कई रील्स बन चुके है. इस गाने पर पिंक ड्रेस पहने एक प्यारी सी बच्ची बेहद ही शानदार डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो पर लोगों ने बच्ची की डांस की तारीफ करते हुए उसे ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार कॉमेंट के माध्यम से दिया है.

https://www.instagram.com/p/Cmv6XpphuMY/

गुलाब जइसन खिलल बाड़ू

गुलाब जइसन खिलाल बाड़ू नीलकमल सिंह द्वारा गाया गया एक बेहद ही प्यारा गाना है जो की एक समय पर डांस सेंसेशन बन गया था. इस गाने में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की तुलना गुलाब से कर के उसकी तारीफें करता है. इस वीडियो पर कई प्रेमी जोड़े रील के माध्यम से सोशल मीडिया पर विडियोज बनाकर डाल रहे हैं. ये गाना सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों को दीवाना बना रहा है. कई सेलिब्रिटीज भी इस गाने पर थिरकते नजर आ चुके हैं. इस वीडियो में सहेली रुद्र नाम की एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ट्रेन में बेहद ही कॉन्फिडेंस के साथ इस गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. इनके आस पास के सभी लोग इनको डांस करता देख रहे हैं. इनकी इस वीडियो को लाखों लोगों ने शेयर भी किया है.

https://www.instagram.com/reel/CzWZZpBhBs_/

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने इस गाने पर लगाए ठुमके

इस वीडियो में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नेहा पाठक बेहद ही खूबसूरती से इस गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. हल्की पिंक कलर की वेस्टर्न ड्रेस में नेहा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं और इनका डांस भी उतना ही शानदार है. नेहा के सोशल मीडिया पर 2 मिलियन फॉलोवर हैं और उनकी ये वीडियो लाखों लोगों ने शेयर की है.

https://www.instagram.com/reel/C1oZsTlSXCQ/?hl=en
राजाजी के दिलवा

भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह का गाना राजाजी के दिलवा रिलीज के बाद चंद घंटों में सुपरहिट हो गया. इस गाने में पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह मौजूद हैं. इस गाने का एक स्टेप खूब वायरल हुआ और लोगों ने जमकर इस गाने पर विडियोज बनाए. इस गाने में पवन सिंह अपनी रूठी हुई पत्नी को मनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने की पिक्चर क्वालिटी भी बेहद ही शानदार थी. इस वीडियो में तन्नू यादव नामक इनफ्लुएंसर इस वीडियो में खूबसूरती से डांस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने इस वीडियो में लाइट कलर का एक बेहद ही प्यारा लहंगा पहना है और वीडियो देख कर लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं की ये वीडियो किसी शादी का है. तन्नू को क्यूटनेस और शानदार डांस पर लोग कमेंट्स में भर भर कर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. (रिपोर्ट- पुष्पांजलि)

https://www.instagram.com/reel/C0LmpEzrOiw/?utm_source=ig_web_copy_link
Also Read: Bhojpuri Gana: शिल्पी राज के सॉन्ग ‘नथुनिया पे गोली मारे’ ने किया कमाल, इंटरनेट पर मचा रहा धूम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola