सनी पांडे का नया सैड सॉन्ग ‘पागल’ रिलीज, BF की हालत देख रो पड़ी बेबी काजल

Updated:
विज्ञापन
Sunny Pandey New Bhojpuri Sad Song Pagal

सनी पांडे का सैड सॉन्ग ‘पागल’, फोटो- यूट्यूब

Sunny Pandey New Bhojpuri Sad Song Pagal: सनी पांडे का सैड सॉन्ग ‘पागल’ एक दर्दभरी प्रेम कहानी दिखाता है. वीडियो में एक्ट्रेस बेबी काजल दिख रही है. आइए यहां देखिए सॉन्ग का वीडियो.

विज्ञापन

Sunny Pandey New Bhojpuri Sad Song Pagal: आज 11 अप्रैल 2026 को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक भावुक कर देने वाला गाना रिलीज हुआ है. इस गाने का नाम ‘पागल’ है और ये एक सैड सॉन्ग है. सिंगर सन्नी पांडे का ये गाना वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है. यह गाना खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिनका दिल टूटा है और जो अपने प्यार को खो चुके हैं.

बेबी काजल का इमोशनल अंदाज

सॉन्ग ‘पागल’ के बोल किशन कांत ने लिखे हैं, जबकि संगीत विकास यादव ने दिया है. गाने में बेबी काजल भी नजर आ रही हैं, जिनकी एक्टिंग ने कहानी को और ज्यादा इमोशनल बना दिया है. गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं-

सॉन्ग ‘पागल’ की कहानी

गाने की कहानी एक ऐसे प्रेमी जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सन्नी अपनी ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड से बेहद प्यार करते हैं. दोनों का रिश्ता अच्छा चल रहा होता है, लेकिन एक दिन लड़की के घरवाले उन्हें साथ देख लेते हैं. इसके बाद हालात अचानक बदल जाते हैं और लड़के की बेरहमी से पिटाई की जाती है. दबाव में आकर लड़की उसे अपनी जिंदगी से दूर जाने के लिए कह देती है. इस घटना के बाद लड़का पूरी तरह टूट जाता है और धीरे-धीरे पागलपन की हालत में पहुंच जाता है. कहानी में मोड़ तब आता है जब वह अचानक लड़की की जिंदगी में फिर से सामने आता है, लेकिन इस बार वह पहले जैसा नहीं रहता. उसकी हालत देखकर लड़की बेहद दुखी हो जाती है और फूट-फूटकर रोने लगती है. जब लड़की अपने पति के साथ कार में जा रही होती है. उसी दौरान लड़का उसकी कार के सामने आ जाता है, जिससे एक भयानक एक्सीडेंट हो जाता है. इस हादसे में लड़के की मौत हो जाती है.

यह भी पढ़ें: गाना ‘पिस्तौल’ रिलीज, त्रिशाकर मधु के जबरदस्त डांस ने जीता फैंस का दिल

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola