Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘साया साड़ी’ हुआ रिलीज, सुहानी राजपूत की मासूम अदाओं ने लूटी महफिल
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Jan 2026 7:11 PM
शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना साया साड़ी, फोटो- आप
Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘साया साड़ी’ Bhojpuri Radio Music पर रिलीज हो गया है. मजेदार कहानी, देसी बीट्स और शानदार म्यूजिक ने फैंस का दिल जीत लिया है.
Shivani Singh New Bhojpuri Song Saya Sadi: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘साया साड़ी’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. यह गाना Bhojpuri Radio Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. शिवानी सिंह की दमदार आवाज ने इस गाने को और भी खास बना दिया है.
गाने के वीडियो में सनी बाबा और सुहानी राजपूत की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. ऐसे में आइए इस भोजपुरी सॉन्ग की खासियत और टीम डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
‘साया साड़ी’ की कहानी
गाने की कहानी आम घरेलू जिंदगी से जुड़ी हुई है, जिसमें एक्ट्रेस सुहानी राजपूत अपने पति की शिकायत करती नजर आती हैं. गाने में दिखाया गया है कि पति दिनभर काम न करने पर पत्नी से डांट खाते हैं और फिर उन्हें छत पर जाकर साया और साड़ी झटककर सुखाने के लिए भेज दिया जाता है.
सुहानी राजपूत की खूबसूरती ने बढ़ाया गाने का क्रेज
‘साया साड़ी’ के वीडियो में सुहानी राजपूत अपनी सादगी भरी खूबसूरती और शानदार एक्सप्रेशंस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. साया और साड़ी में उनका देसी अवतार बेहद प्यारा और रियल लग रहा है. घरेलू माहौल और पति-पत्नी की नोकझोंक को उन्होंने इतनी सहजता से निभाया है कि कहानी और भी मजेदार हो जाती है. उनकी एक्टिंग और बॉडी लैंग्वेज गाने को विजुअली काफी मजबूत बनाती है.
फैंस के रिएक्शन
गाने के मजेदार बोल, चटपटे म्यूजिक और देसी बीट्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फैंस इस गाने को कोई सुपरहिट बता रहा है तो कोई इसे ‘बवाल’ कह रहा है. कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट और फायर इमोजी की भरमार देखने को मिल रही है.
गाने की पूरी टीम
- गायिका: शिवानी सिंह
- फीचर: सनी बाबा | सुहानी राजपूत
- गीत: कुंदन प्रीत
- संगीत: रितिक शर्मा
- वीडियो निर्देशक: जितेंद्र जीतू (जित्ज़ स्टूडियो)
- कोरियोग्राफर: मीनू शर्मा
- DOP: रवि कुमार
- संपादक: वी के प्रजापति
- पोस्टर: योगी GFX
- निर्माता: लकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










