Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का ‘पीसेल पलंग जवानी रजऊ’ बना इंटरनेट सेंसेशन, ब्लू-ग्रीन साड़ी में दिखा यामिनी सिंह का ग्लैमरस अवतार
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Jan 2026 1:17 PM
खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना पीसेल पलंग जवानी रजऊ, फोटो- यूट्यूब
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘पीसेल पलंग जवानी रजऊ’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. यामिनी सिंह के साथ रोमांस और खुशी कक्कड़ की आवाज ने गाने का क्रेज बढ़ाया.
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Pisel Palang Jawani Rajau: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए भोजपुरी गाने को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उनका लेटेस्ट गाना ‘पीसेल पलंग जवानी रजऊ’ हाल ही में Times Music Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
यह गाना खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म ‘गॉड फादर’ का है, जिसमें खेसारी के साथ मशहूर सिंगर खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है. दोनों की केमिस्ट्री ऑडियो में ही नहीं बल्कि वीडियो में भी साफ झलक रही है. आइए डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें म्यूजिक वीडियो-
वीडियो में दिखा फुल-ऑन रोमांस
गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस यामिनी सिंह नजर आ रही हैं. दोनों के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. खेसारी लाल जहां मस्ती और शरारत के मूड में नजर आते हैं, वहीं यामिनी सिंह भी उनका पूरा साथ देती दिखाई दे रही हैं.
वीडियो में यामिनी कभी ब्लू तो कभी ग्रीन साड़ी में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं. उनके एक्सप्रेशंस और स्क्रीन प्रेजेंस फैंस का दिल जीत रही है. वहीं खेसारी लाल यादव कैजुअल लुक में अपने खास डांस स्टेप्स से वीडियो को और भी एंटरटेनिंग बना रहे हैं.
म्यूजिक और आवाज ने बढ़ाया गाने का क्रेज
गाने का संगीत और बोल इसे और भी खास बनाते हैं. खुशी कक्कड़ और खेसारी लाल यादव की दमदार आवाज गाने में जान डाल देती है. म्यूजिक और लिरिक्स की वजह से यह गाना पार्टी सॉन्ग के तौर पर भी खूब पसंद किया जा रहा है.
फैंस का रिएक्शन
गाने पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया, “नंबर वन ट्रेडिंग स्टार का एक और शानदार, खतरनाक धमाका.” वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “टीआरपी किंग स्टार का नए साल पर शानदार धमाका.”
इसके अलावा कई यूजर्स ने फायर इमोजी और रेड हार्ट के साथ गाने पर प्यार लुटाया है.
गाने की पूरी टीम
- गायक: खेसारी लाल यादव, खुशी कक्कड़
- संगीत: कृष्णा बेदर्दी
- गीत: कृष्णा बेदर्दी
- अभिनय: यामिनी सिंह
- लेबल: टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी
कुल मिलाकर, ‘पीसेल पलंग जवानी रजऊ’ खेसारी लाल यादव का एक और सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग साबित होता नजर आ रहा है, जिसे फैंस बार-बार देख और सुन रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










