Shivani Singh New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया शिवानी सिंह का नया गाना ‘‘सड़िया पहिन के’, साड़ी में रक्षा गुप्ता का दिखा कातिलाना अंदाज

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jan 2026 2:48 PM

विज्ञापन

शिवानी सिंह का नया गाना ‘सड़िया पहिन के’, फोटो- इंस्टाग्राम

Shivani Singh New Bhojpuri Song Sadiya Pahir Ke: भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘सड़िया पहिन के ’ रिलीज हो चुका है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस गाने में प्रमोद प्रेमी और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है.

विज्ञापन

Shivani Singh New Bhojpuri Song Sadiya Pahir Ke: भोजपुरी इंडस्ट्री सिंगर शिवानी सिंह और प्रमोद प्रेमी का नया गाना ‘सड़िया पहिर के’ आज 13 जनवरी को अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल टी सीरिज हमार भोजपुरी पर जारी कर दिया गया है. गाने में सिंगर के साथ डांस का तड़का लगाते हुए भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता नजर आ रही. एक्ट्रेस अपनी ब्लैक कलर की साड़ी में काफी ग्लैमरस दिख रही है. वहीं सिंगर व्हाइट कलर के शर्ट पैंट में नजर आ रहे हैं. शिवानी सिंह की दमदार आवाज गाने को खास बना रही है. आइए जानें गाने की जानकारी और टीम डिटेल्स.

‘सड़िया पहिर के’ का वीडियो

शिवानी सिंह के देसी अंदाज ने दर्शकों का दिल जीता

भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह के नये सॉन्ग ‘सड़िया पहिन के’ के बोल और धुन बिल्कुल देसी अंदाज में है. जिस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स गाने को खूब पसंद कर रहे है और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता अपने ऑन स्क्रीन पति प्रमोद प्रेमी से कहती है कि वह उसके पीछे-पीछे क्यों भाग रहे है. उसपर सिंगर जवाब देते हैं कि वह उनकी जान है. सॉन्ग में प्रमोद अपनी पत्नी की साड़ी का तारीफ कर रहे हैं.

‘सड़िया पहिर के’ सॉन्ग की टीम

  • सॉन्ग- सड़िया पहिर के
  • सिंगर्स- प्रमोद प्रेमी
  • म्यूजिक – विक्की VOX
  • लीरिक्स – रवि यादव
  • एक्टर्स – रक्षा गुप्ता
  • वीडियो – कृष्णा अमृत फिल्म प्राईवेट लीमेटेड
  • डायरेक्टर और कोरियोग्राफर- लक्की विश्वकर्मा
  • प्रोजेक्ट मैनेजर टी सीरीज – सोनू श्रीवास्तव
  • डीओपी – राहुल और राजन
  • एडिट – रवीश
  • डीआई- रोहित
  • पोस्ट प्रोडक्शन- एलएल वीडियो लैब
  • कॉस्टयूम – ट्राय ट्रेंडी
  • मेकप – विकास टीम
  • स्पॉर्ट – सतीश टीम
  • आर्ट – चांदो बबूल
  • कैमरा – राहुल टीम
  • म्यूजिक लेबल- टी सीरीज

फैंस के रिएक्शन

गाना ‘सड़िया पहिर के’ पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ब्रांड स्टार प्रमोद यादव भैया. एक यूजर ने लिखा, भोजपुरी का बड़ा सॉन्ग आ गया है. एक यूजर ने लिखा, भोजपुरी इंडस्ट्री में इकलौता देसी स्टार प्रमोद प्रेमी. एक ने लिखा प्रमोद प्रेमी भैया सुपरहिट सॉन्ग. एक ने लिखा, रक्षा गुप्ता इंटरनेशनल अवार्ड ले कर ही मानेगी.

यह भी पढ़ें Shivani Singh Bhojpuri Song: शिवानी सिंह के सॉन्ग ‘चूल्ही में झोंक दी’ ने मचाया बवाल, एक्ट्रेस पारुल यादव की परफॉर्मेंस ने बढ़ाया तापमान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola