होली में जरूर सुनें 'पगलेट ऐ सजनवा गाना', झूम उठेगा माहौल
Author : Anushka Singh Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Mar 2026 9:08 AM
अंकुश राजा 'पगलेट ऐ सजनवा'
Ankush raja Paglet Ae Sajnwa Best Holi Song: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का हर गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है. होली मे फिर से 'पगलेट ऐ सजनवा' ट्रैक ट्रेंड कर रहा है, जिसे आप अपने लिस्ट में अभी एड कर ले.
Ankush raja Paglet Ae Sajnwa Best Holi Song: होली के मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री में हर साल कई गाने आते हैं, लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं जो त्योहार को और स्पेशल बना देते हैं. अंकुश राजा और शिल्पी राज का ‘पगलेट ऐ सजनवा’ भी उन्हीं में से एक है. यह गाना एक साल पहले अंकुश राजा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. अब इसे आपलोग इस होली भी सुन सकते है.
‘पगलेट ऐ सजनवा’
‘पगलेट ऐ सजनवा’ गाने में रंग, शरारत और मस्ती का पूरा तड़का है. अकुंश राजा की एनर्जी और शिल्पी राज की चुलबुली आवाज मिलकर ऐसा माहौल बनाती है कि होली की पार्टी में लोग झूमने लगेंगे जबकि वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस सोना पांडे रेड साड़ी में देसी लुक में नजर आती हैं. अंकुश राजा भी रंगीन अंदाज में रंग खेलते और अपनी पत्नी सोना पांडे संग रोमांस करते दिखाई देते है. गाने में वह अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी के पतली कमर पर रंग लगाने की बात करते है, जिसपर उनकी पत्नी सोना ‘पगलेट ऐ सजनवा’ बोलकर जबरदस्त ठूमके लगाती है. दोनों का यह देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है. इस गाने को सुनकर आप इस होली को और भी रोमांचक और स्पेशल बना सकते है.
देसी होली फ्लेवर ने गाने को बनाया शानदार
यूट्यूब पर एक साल में 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है गाना. गाने के व्यूज और कमेंट सेक्शन में फैंस के ढ़ेर सारे रिएक्शन देखकर यह पता चलता है कि सोशल मीडिया यूजर्स अभी उस गाने को उतना ही प्यार दे रहे है, जितना रिलीज के समय दिए थे. दर्शकों को इसका होली वाला देसी फ्लेवर बहुत पसंद आया था. अब इस साल भी आपको कुछ अच्छा होली गाना सुनना है तो ये गाना उन बेस्ट गानों के लिस्ट में से एक है.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह का ‘सलवरवा लाले लाल’ गाना होली पर मचाएगा धमाल, प्लेलिस्ट में करें एड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










