रंगों के त्योहार में फिर छाया,’गाल छू के गोड़ लागे देवरा’

Updated:
विज्ञापन

Gal Chhu Ke God Lage Devra Holi Song

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gal Chhu Ke God Lage Devra Holi Song: भोजपुरी सिंगर निलकमल सिंह का गाना ‘गाल छू के गोड़ लागे देवरा’ होली हिट गानों में से एक है. अगर आपने अब तक इस गाने को नहीं सुना है, तो सुनलें.

विज्ञापन

Gal Chhu Ke God Lage Devra Holi Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो सुनने पर कभी पुराने नहीं लगते हैं. भोजपुरी के मशहूर सिंगर निलकमल सिंह का गाना ‘गाल छू के गोड़ लागे देवरा’ भले ही पुराना हो, लेकिन होली के मौके पर इसकी डिमांड हर साल बढ़ जाती है. यह गाना 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है, और आज भी रंगों के त्योहार में जोश भर देता है. गाने के म्यूजिक वीडियो और स्क्रीन प्रेजेंस इसे और खास बनाता है. फैंस इस गाने को नीलकमल सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते हैं.

विज्ञापन

‘गाल छू के गोड़ लागे देवरा’

‘गाल छू के गोड़ लागे देवरा’ 22 फरवरी 2023 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. इस गाने को रिलीज के बाद से ही दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. अब तक इसे यूट्यूब पर 18 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सृष्टि की केमिस्ट्री देखने लायक है. दोनों की जोड़ी और मस्ती भरा अंदाज गाने को और एंटरटेनिंग बना देता है. लिरिक्स में हल्की शरारत और देसी होली की मस्ती है, जो दर्शकों सीधे होली वाला फील देगा. अब यह ट्रैक इस होली में फिर ट्रेंड कर रहा है.

गाने का वीडियो देखें

इस होली गाना को जरूर सुनें

अगर आप होली पर ऐसे गाने ढूंढ रहे हैं, जिनमें रंग, रोमांस और होली का देसी वाईब हो, तो ‘गाल छू के गोड़ लागे देवरा’ गाना आपके लिए एक अच्छा चॉइस है. यह ट्रैक रंगो की मस्ती को डबल कर देता है. ये गाना अपने बोल और धुन के कारण आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में टॉप पर रहता है.

यह भी पढ़ें: शादी हो या सेलिब्रेशन, 18 साल से हर जश्न में बजता है ये सुपरहिट भोजपुरी गाना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola