गाना’देवर प रहब होली में’ 90 मिलियन पार, होली में फिर बवाल

Updated:
विज्ञापन

Arvind Akela kallu Best Holi Song

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arvind Akela kallu Best Holi Song: अगर आप इस होली कुछ ऐसा सुनना चाहते हैं, जिसमें रंग,रोमांच और कॉमेडी का तड़का भी हो, तो अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘देवर प रहब होली में’ बढ़िया ऑप्शन है.

विज्ञापन

Arvind Akela kallu Best Holi Song: होली 4 को है,और चारों तरफ भोजपुरी गाने सुनने को मिल रहे है. ऐसे में अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का सुपरहिट गाना ‘देवर प रहब होली में’ फिर से चर्चा में है. यह गाना साल 2025 में रिलीज हुआ था. रिलीज होते ही इस ट्रैक ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था और अब 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ ये होली स्पेशल प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुका है.

विज्ञापन

90 मिलियन व्यूज का जादू

इस गाने को 90 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो बताता है कि लोगों को इसका अंदाज कितना पसंद आया. रिलीज के बाद से ही ये गाना शादी-ब्याह से लेकर होली पार्टी तक हर जगह बजता रहा है. इस बार भी जैसे-जैसे होली करीब आ रही है, यह गाना लोगो के बीच सुर्खिया बटोर रहा है.

देवर-भाभी की नोकझोंक ने जीता दिल

गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा की अदाएं और अरविंद अकेला कल्लू का मजाकिया अंदाज खूब जंचता है. वीडियो में देवर-भाभी की हल्की-फुल्की नोकझोंक, मस्ती भरा अंदाज और देसी बोल सुनने को मिलता है, जो सीधे दिल को छू जाते हैं. इस गाने को अरविंद के साथ शिल्पी ने गाया है. रिलीज के समय भी इसने यूट्यूब पर ट्रेंड किया था और अब हर साल होली पर दोबारा ट्रेंड करने लगता है.

इस बार की होली में क्यों है खास?

इस गाने के वीडियो में सिर्फ रंग की बात नहीं है, बल्कि रिश्तों की मस्ती और देसी ठिठोली देखने को मिलता है. इसलिए अगर इस होली कुछ धमाकेदार और मजेदार सुनना है, तो ‘देवर प रहब होली में’ जरूर प्ले कीजिए.

यह भी पढ़ें: ‘धोखेबाज रजऊ’ पर दादी के जबरदस्त ठुमके, रानी चटर्जी का आया रिएक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola