‘धोखेबाज रजऊ’ पर दादी के जबरदस्त ठुमके, रानी चटर्जी का आया रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन

दादी और एक्ट्रेस रानी चटर्जी, फोटो- इंस्टाग्राम

भोजपुरी गाने धोखेबाज रजऊ पर एक बुजुर्ग दादी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी कमेंट कर तारीफ की, जिसके बाद यह और ज्यादा चर्चा में आ गया.

विज्ञापन

आज के दौर में सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां कोई भी आम इंसान रातों-रात खास बन सकता है. एक छोटा सा वीडियो अगर लोगों के दिल को छू जाए तो वह लाखों-करोड़ों व्यूज बटोर लेता है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसी ही दादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिन्होंने अपने डांस से हर किसी को हैरान कर दिया है. इस वीडियो पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

भोजपुरी गाने पर जबरदस्त ठुमके

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दादी मशहूर भोजपुरी गाने ‘धोखेबाज रजऊ’ पर पूरे जोश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. दादी पूरे आत्मविश्वास के साथ ठुमके लगा रही हैं. उनके चेहरे की मुस्कान और एनर्जी देखकर साफ लगता है कि उन्हें डांस से बेहद प्यार है. वीडियो में दादी की एक्सप्रेशन इतने शानदार हैं कि देखने वाले दंग रह जाते हैं. यह वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है और लोगों का खूब प्यार बटोर रहा है. वीडियो पर अब तक 386K व्यूज आए हैं.

रानी चटर्जी ने की तारीफ

इस वायरल वीडियो पर भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने वीडियो पर कमेंट करते हुए दादी की तारीफ की. उन्होंने लिखा वाह.

यूजर्स ने लुटाया प्यार

कमेंट सेक्शन में लोग दादी का जबरदस्त डांस देख कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वाह दादी आपने तो दिल जीत लिया. एक यूजर ने लिखा, इस उम्र में भी इतनी एनर्जी. एक यूजर ने लिखा, अरे वाह दादी दी. एक यूजर ने लिखा, दादी जी तो बवाल है. एक यूजर ने लिखा, दादी ऑन फायर.

किस सिंगर का गाना है?

‘धोखेबाज रजऊ’सॉन्ग को भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने आवाज दी है और इसकी धुन भी काफी कैची है. गाने के वीडियो में साक्षी तिवारी नजर आई थीं, जबकि इसे सविता यादव ने कम्पोज किया था. ये सॉन्ग पिछले साल यानी 2025 में रिलीज हुआ था.

यह भी पढ़ेंशादी हो या सेलिब्रेशन, 18 साल से हर जश्न में बजता है ये सुपरहिट भोजपुरी गाना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola