शिवानी सिंह का नया गाना ‘खेल करी राजा’ मचा रहा धूम, करिश्मा सिंह की अदाओं ने बढ़ाई धड़कनें

Updated:
विज्ञापन
Shivani Singh New Bhojpuri Song Khel Kari Raja

शिवानी सिंह क गाना ‘खेल करी राजा’का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Shivani Singh New Bhojpuri Song: शिवानी सिंह क गाना ‘खेल करी राजा’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. करिश्मा सिंह का साड़ी वाला ग्लैमरस लुक और गाने का रोमांटिक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Shivani Singh New Bhojpuri Song Khel Kari Raja: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘खेल करी राजा’ तेजी से वायरल हो रहा है. यह गाना वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और रिलीज के कुछ ही समय में 74 हजार से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है. ‘खेल करी राजा’ एक रोमांटिक और एंटरटेनिंग भोजपुरी सॉन्ग है, जिसे शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है.

साड़ी में करिश्मा सिंह का ग्लैमरस अंदाज

गाना ‘खेल करी राजा’ के बोल दिनेश रेलहन ने लिखे हैं, जो काफी कैची और दिल को छूने वाले हैं. वहीं म्यूजिक रेलहन स्टूडियोज और प्रकाश सोनी ने मिलकर तैयार किया है, जो गाने को और भी खास बनाता है. गाने में एक्ट्रेस करिश्मा सिंह का लुक बेहद आकर्षक नजर आ रहा है. साड़ी में उनका ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. गाने में उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स ने इसे और भी एंटरटेनिंग बना दिया है. वीडियो का डायरेक्शन गोविंद प्रजापति ने किया है.

यहां देखें ‘खेल करी राजा’ का वीडियो

करिश्मा सिंह ने बॉयफ्रेंड से की दिल की बात

इस गीत में करिश्मा सिंह अपने पति से प्यार भरे और शरारती अंदाज में बातें कर रही है. वह कहती है कि उसकी जवानी जैसे किसी कैद में बंद है, और वह चाहती है कि उसका साथी उसे इस बंधन से आजाद करे और उसके साथ समय बिताए. वह अपने पति से उसे इग्नोर नहीं करने के लिए कहती है. करिश्मा कहती है कि वह उसके प्यार में पूरी तरह खो चुकी है और हर समय उसके बारे में ही सोचती रहती है. वह चाहती है कि उनका रिश्ता मजबूत बना रहे और वे एक-दूसरे के साथ सच्चे दिल से जुड़े रहें. वह अपने साथी से कहती है कि वह उसका साथ न छोड़े और हर हाल में उसका हाथ थामे रखे.

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘लइका नियन राजा करस’ हुआ लॉन्च, आकांक्षा पुरी संग वीडियो ट्रेंड में

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola