'राजा रंगबजवा' में पारुल यादव ने ढाया कहर, नीली साड़ी में दिखी खूबसूरत

Published by :Anushka Singh
Published at :13 Apr 2026 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
Shilpi Raj New Bhojpuri Song

शिल्पी राज न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना 'राजा रंगबजवा' आउट हो गया है. गाने के वीडियो में पारुल यादव की नीली साड़ी और उनके जबरदस्त डांस ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज जब भी कोई गाना लाती हैं, वह सीधा लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है. उनका नया गाना ‘राजा रंगबजवा’ भी कुछ ऐसा ही कमाल कर रहा है. यह गाना शिल्पी राज हिट्स के ऑफिशियल लेबल पर रिलीज हुआ है. रिलीज को कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज मिल चुके हैं. गाने का म्यूजिक और इसकी बीट्स इतनी शानदार हैं कि लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पा रहे हैं. वहगीं वीडियो में एक्ट्रेस पारुल यादव नजर आ रही हैं.

नीली साड़ी में पारुल यादव का जादू

इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस पारुल यादव नजर आ रही हैं. सीन में पारुल ने नीले रंग की साड़ी पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और कातिलाना दिख रही हैं. उनके लटके-झटकों और एक्सप्रेशंस ने गाने में रौनक ला दी है. वहीं इस गाने की धुन का तालमेल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. पारुल और उनके ऑन-स्क्रीन पति के बीच खट्टी-मीठी तकरार देखने को मिलती है, जो दर्शकों का दिल जीत रही है. पारुल अपने पति की हरकतों से काफी नाराज और परेशान नजर आती हैं. उनके चेहरे पर गुस्सा साफ झलकता है जब वह अपनी परेशानी बयां करती है. आगे कहती हैं कि, गरमी में पिया तारे गांजा राजा रंगबजवा पारुल के गुस्से वाले एक्सप्रेशंस और उनके पति की बेफिक्री वाली अदाकारी का तालमेल स्क्रीन पर देखते ही बन रहा है.

यहां गाने का वीडियो देखें

गाने की टीम

  • गायन – शिल्पी राज
  • गीत – विजय चौहान
  • संगीत – विकास यादव
  • वीडियो डायरेक्टर – संदीप राज
  • डीआई – रोहित सिंह

फैंस के रिएक्शन

गाना रिलीज के साथ ही फैंस अपना जबरदस्त रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बवाल बा गाना. दूसरे यूजर ने लिखा, शिल्पी राज ब्लॉकबस्टर सुपरहिट फैमिली सॉन्ग. तीसरे यूजर ने लिखा, सुपर.

यह भी पढ़ें: समर सिंह का नया गाना ‘हम दउरी में तू सउरी में’ रिलीज, एक्ट्रेस की कातिल अदाओं ने बढ़ाया क्रेज

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola