'उत्तर प्रदेश 2' में दिखा रानी का ग्लैमरस लुक, खुशी कक्कड़ की आवाज ने जीता फैंस का दिल

Updated at : 12 Apr 2026 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song

खुशी कक्कड़ न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Khushi kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ और सर्वेश सिंह की आवाज में 'उत्तर प्रदेश 2' गाना रिलीज हो गया है. यूपी के अंदाज वाले इस गाने में एक्ट्रेस रानी जी का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Khushi kakkar New Bhojpuri Song: यूपी के टशन और स्वैग पर बना नया गाना ‘उत्तर प्रदेश 2’ लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को मशहूर गायक सर्वेश सिंह और सुरीली आवाज की मलिका खुशी कक्कड़ ने मिलकर गाया है. वहीं गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी जी नजर आ रही हैं, जो अपने डांस से महफिल जमा रही हैं.

वीडियो में ग्लैमरस दिखीं रानी जी

गाने के वीडियो में रानी ने एक बेहद खास और फैशनेबल ड्रेस पहना है. उन्होंने काले रंग की स्टाइलिश स्ट्रेप चोली पहनी है, जिस पर सिल्वर लटकन का डिजाइन है. इसके साथ उन्होंने लाल, हरे और नीले रंग की कई पट्टियों वाली कलरफुल स्कर्ट पहनी है. रानी जी का यह लुक काफी आकर्षक है और वह इसमें बहुत खूबसूरत दिख रही हैं. साथ में लाल रंग की चूड़ियां और सुंदर झुमके का कॉम्बिनेशन जबरदस्त दिख रहा है. खुले बालों और चेहरे पर प्यारी मुस्कान के साथ उनकी अदाएं फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं. उनका यह ग्लैमरस अंदाज गाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. गाने में एक्ट्रेस ने कमाल का डांस किया है. उनके एक्सप्रेशंस और एनर्जी भरे डांस देखने लायक है. डीके डांसर और बाकी टीम के साथ मिलकर उन्होंने इस गाने को एक परफेक्ट डांस नंबर बना दिया है.

‘उत्तर प्रदेश 2’ गाने का वीडिया

गाने के पीछे की टीम

पवन राजा ने बहुत ही दमदार बोल लिखे हैं, जिन्हें श्याम सैम ने अपने संगीत से सजाया है. वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है, जिन्होंने हर फ्रेम को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया है. साथ ही, एडिटर अंगद पाल और डीआई रोहित सिंह की एडिटिंग ने वीडियो को प्रोफेशनल और चमकदार लुक दिया है. कलाकारों की बात करें तो रानी जी के साथ डीके डांसर, राज (अपना डांस) और सोनू अलबेला ने भी अपनी परफॉरमेंस से गाने में जान डाल दी है.

फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: ‘चलता अफेयर कवन सौतिन से’ ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, काजल त्रिपाठी का छाया जलवा

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola