प्रमोद प्रेमी यादव के सॉन्ग ‘जान कुर्बान का देहब’ ने मचाई धूम, काजल कश्यप के अंदाज ने लगाया चार चांद

Updated:
विज्ञापन

प्रमोद प्रेमी यादव और काजल कश्यप, फोटो- यूट्यूब

Pramod Premi Yadav Bhojpuri Song: प्रमोद प्रेमी यादव और चंदा राज का नया गाना ‘जान कुर्बान का देहब’ रिलीज हो गया है. काजल कश्यप का स्टाइलिश लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Pramod Premi Yadav Bhojpuri Song Jaan Kurban Ka Dehab: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने का नाम ‘जान कुर्बान का देहब’ है, जिसे अपनी आवाज से सजाया है गायक प्रमोद प्रेमी यादव और चंदा राज ने. यह गाना Wave Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और रिलीज के साथ ही इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 46 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए और ये नंबर्स बढ़ रहे.

विज्ञापन

‘जान कुर्बान का देहब’ के वीडियो ने मचाई धूम

प्रमोद प्रेमी यादव और काजल कश्यप की जोड़ी लग रही कमाल

गाने के वीडियो में प्रमोद प्रेमी यादव के साथ काजल कश्यप नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. काजल कश्यप इस गाने में अलग-अलग लुक में दिखाई दे रही हैं. वह कभी वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती हैं, तो कभी इंडियन ड्रेस में. गाने के बोल रवि यादव ने लिखे हैं. वहीं, म्यूजिक विकास यादव ने दिया है. काजल कश्यप का ग्लैमरस अंदाज और प्रमोद प्रेमी यादव का एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस गाने की खासियत है. रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कलाकारों के नाम

  • वीडियो डायरेक्टर – पवन पाल
  • वीडियो साभार – वेलेन्स प्रोडक्शन
  • एडिटर – भरत गुप्ता
  • डीआई – रोहित सिंह
  • कोरियोग्राफर-कुलदीप विशाखा
  • डीओपी – दिलीप चौरसिया
  • मेकअप – अमित सिंह टीम
  • हेयर – विकाश कुमार टीम
  • डांस ग्रुप – पीएस डांस ग्रुप
  • कंपनी/लेबल – वेव म्यूजिक
  • डिजिटल मार्केटिंग – लोकधुन

यह भी पढ़ें– ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस का जलवा, समर सिंह का चैता गीत ‘कटनिया करे में’ वायरल 

यह भी पढ़ें खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज

यह भी पढ़ें– खेसारी लाल का नया गाना ‘मटर के छेमी’ रिलीज, आकांक्षा पुरी संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola