Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज की आवाज में ‘पातर पियऊ छापा ना हरदिया’ रिलीज, लहंगे और खुले बालों में सोना पांडे ने बढ़ाया पारा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 26 Jan 2026 8:07 PM

विज्ञापन

शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना पातर पियऊ छापा ना हरदिया, फोटो- यूट्यूब

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘पातर पियऊ छापा ना हरदिया’ Yashi Films पर रिलीज हो गया है. छोटू लाल यादव और सोना पांडे की रोमांटिक केमिस्ट्री और मजेदार कहानी ने गाने को खास बना दिया है.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Patar Piyau Chhapa Na Hardiya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सुपरहिट सिंगर शिल्पी राज की आवाज में एक नया भोजपुरी गाना ‘पातर पियऊ छापा ना हरदिया’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. यह गाना Yashi Films के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

गाने के म्यूजिक वीडियो में छोटू लाल यादव और सोना पांडे नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री, शानदार डांस मूव्स और दमदार एक्सप्रेशन गाने को और भी एंटरटेनिंग बना देते हैं. आइए इसकी खासियत बताते हैं.

गाने की कहानी ने जीता दिल

शिल्पी राज की सुरीली आवाज में गाए इस गाने की कहानी काफी मजेदार है. वीडियो में सोना पांडे के पति उनसे पूछते हैं कि इतनी प्यारी शकल पर उदासी क्यों छाई हुई है. इस पर सोना मायूसी के साथ बताती हैं कि उनकी कमर में दर्द है, जो बढ़ता ही जा रहा है.

इसके बाद वह अपने पतले-पातर पति से हल्दी छापने की गुजारिश करती हैं, ताकि उन्हें आराम मिल सके. इसी मजेदार नोक-झोंक और देसी अंदाज़ ने गाने को खास बना दिया है.

म्यूजिक और लिरिक्स ने बढ़ाया मजा

गाने का म्यूजिक और बोल दोनों ही बेहद शानदार और मजेदार हैं. यह गाना डीजे या स्पीकर पर बजते ही लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है. रिलीज के बाद से ही फैंस गाने पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी की भरमार है.

सोना पांडे की खूबसूरती ने लूटी महफिल

म्यूजिक वीडियो में सोना पांडे को लहंगे और खुले बालों में देखा जा सकता है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है. उनके एक्सप्रेशन गाने की जान हैं, वहीं ऑन-स्क्रीन पति के साथ उनकी केमिस्ट्री वीडियो को और भी मजेदार बना देती है.

गाने की पूरी टीम

  • गायिका: शिल्पी राज
  • स्टार कास्ट: छोटू लाल यादव
  • फीमेल लीड: सोना पांडे
  • गीत: के.के. चौधरी
  • संगीत: जेड राकेश विश्वकर्मा
  • लेबल: यशी फिल्म्स

यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Tatkal Aaja: इंटरनेट पर छाया खेसारी लाल यादव का ‘तत्काल आजा’, दो ग्लैमरस एक्ट्रेसेज संग रंग खेलते दिखे हिट मशीन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola