Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Tatkal Aaja: इंटरनेट पर छाया खेसारी लाल यादव का ‘तत्काल आजा’, दो ग्लैमरस एक्ट्रेसेज संग रंग खेलते दिखे हिट मशीन

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Tatkal Aaja: इंटरनेट पर छाया खेसारी लाल यादव का ‘तत्काल आजा’, दो ग्लैमरस एक्ट्रेसेज संग रंग खेलते दिखे हिट मशीन

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Tatkal Aaja: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया होली स्पेशल गाना ‘तत्काल आजा’ रिलीज हो गया है. देवर-भाभी की मस्ती, देसी बीट्स और रंगीन होली वाइब्स से भरे इस गाने की पूरी डिटेल पढ़ें.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Tatkal Aaja: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘तत्काल आजा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. खेसारी लाल की दमदार आवाज और देसी अंदाज से सजा यह गाना खासतौर पर होली के रंग, मस्ती और देवर-भाभी की हल्की-फुल्की नोकझोंक को दर्शाता है. गाने का म्यूजिक वीडियो बेहद रंगीन और एनर्जेटिक है, जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ रानी और मुस्कान जयसवाल (DK Dancer) नजर आ रही हैं. आइए इस गाने की खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

होली के रंग में डूबा ‘तत्काल आजा’

वीडियो में होली का माहौल पूरी तरह हावी है. कहानी के मुताबिक, एक्ट्रेस रानी अपने पति से गुज़ारिश करती दिखती हैं कि वह तुरंत कलकत्ता से वापस आ जाएं, क्योंकि यहां उनके देवर रंग लगाने के बहाने उन्हें परेशान कर रहे हैं. देसी म्यूजिक, चटख रंग और मजेदार एक्सप्रेशंस गाने को और भी एंटरटेनिंग बना देते हैं.

रानी और मुस्कान जयसवाल ने बढ़ाया ग्लैमर

वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ रानी और मुस्कान जयसवाल (DK Dancer) की मौजूदगी गाने में चार चांद लगा देती है. दोनों की एनर्जी और एक्सप्रेशंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

गाने को लेकर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा, “यही एक बंदा है जो असली ट्रेनिंग स्टार हैं”. वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “चलो चलो सब हटो… भोजपुरीया शेर खेसारी लाल यादव आ चुके हैं, अब तबाही मचेगा”. एक और फैन ने लिखा, “वाह! पहला होली गाना ही इतना बढ़िया, खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड से मजा आ गया”. इसके अलावा, कई यूजर्स ने रेड हार्ट इमोजी के साथ अपना प्यार जताया है.

गाने की पूरी टीम

  • गायक: खेसारी लाल यादव
  • फीचरिंग: खेसारी लाल यादव, रानी, मुस्कान जयसवाल (DK Dancer)
  • गीतकार: टुनटुन यादव
  • संगीत: दिलीप प्रजापति
  • वीडियो डायरेक्टर: पवन पाल
  • संपादक: अंगद पाल
  • DI: रोहित सिंह
  • कोरियोग्राफर: कुलदीप विशाखा
  • थंबनेल: आनंद तिवारी
  • वीडियो प्रोडक्शन: वेलेन्स प्रोडक्शन

यह भी पढ़ें: Shilpi Raj New Bhojpuri Song Taz Bana Diha: शिल्पी राज की आवाज में रोमांटिक गाना ‘ताज बना दिह’ रिलीज, ब्लैक साड़ी में कहर ढाती नजर आईं आस्था सिंह

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola