Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'हमार मरद काहे भावता' हुआ रिलीज, वीडियो ने मचाया बवाल
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Nov 2025 8:22 AM
शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'हमार मरद काहे भावता', फोटो- इंस्टाग्राम
Shilpi Raj Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'हमार मरद काहे भावता' तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गाना आज 17 नवंबर को रिलीज किया गया है. शिल्पी के नये गाना का वीडियो यहां देख सकते हैं.
Shilpi Raj Bhojpuri Song: शिल्पी राज भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह, रानी चटर्जी सहित कई एक्ट्रेसेस की आवाज बन चुकी हैं. शिल्पी ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं और उनके गानों को दर्शक काफी पसंद करते हैं. एक बार फिर से वह अपना नया गाना ‘हमार मरद काहे भावता’ लेकर आई है. सॉन्ग आज रिलीज हो गया है और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए आपको इस गाने के बारे में बताते हैं.
शिल्पी राज का नया गाना हुआ रिलीज
शिल्पी राज का नया गाना ‘हमार मरद काहे भावता’ 17 नवंबर को सुबह 6:30 बजे ही ब्लू बीट भोजपुरी चैनल पर यूट्यूब पर अपलोड किया गया. इसके लिरिक्स नितेश ठाकुर ने लिखा है और डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी है. इसके कोरियोग्राफ अनु मौर्य है. वीडियो काफी जबरदस्त है.
गाने का पूरा वीडियो यहां देखें-
शिल्पी राज का ‘सुगी के प्रणवा’ मचा रहा धूम
शिल्पी राज का नया गाना ‘सुगी के प्रणवा’ बीते दिन ही रिलीज हुआ था. गाने के वीडियो में आस्था सिंह नजर आई है. इस सॉन्ग का म्यूजिक गौरव रोशन ने दिया है और लिरिक्स संतोष उतापति ने लिखा है. सॉन्ग को शेयर कर आस्था ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, , “नया रोमांटिक गाना ‘सुगी के प्रणवा’ अभी आउट. @shilpi_raj_personal Ft: @आस्था23s का प्यारा सा गाना, अभी देखें IVY भोजपुरी मूवीज पर!”
जानें भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज के बारे में
यूपी के देवरिया में शिल्पी राज का जन्म हुआ है. शिल्पी ने बचपन से ही अपनी गायकी पर काम करना शुरू कर दिया था क्योंकि उन्हें सिगिंग का काफी शौक था. वह अपने स्कूल में फंक्शन में गाती थी. शिल्पी ने 15 साल की उम्र में भोजपुरी गाना ‘भुकूर भुकूर’ गाया था. ये सॉन्ग उनके करियर का पहला भोजपुरी गाना था, जो साल 2017 में आया था. ये गाना दर्शकों ने कापी पसंद किया था. शिल्पी ने भोजपुरी के अलावा पंजाबी और हरियाणवी भाषा में भी गाना गाया है. उन्होंने अब तक कई भोजपुरी गाने गाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










