शिल्पी राज का गाना ‘काट लेलS गलिया होली में’ रिलीज, वीडियो में निकिता भारद्वाज का छाया जादू
Published by : Aniket Kumar Updated At : 04 Feb 2026 3:51 PM
काट लेलS गलिया होली में गाने के दौरान एक सीन
Shilpi Raj New Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज और सुमित सिंह चंद्रवंशी का नया गाना ‘काट लेलS गलिया होली में’ आज यानी 4 फरवरी 2026 को PRA फिल्मस के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. जानिए गाने के बारे में पूरी डिटेल…
Shilpi Raj New Bhojpuri Holi Song: होली आते ही भोजपुरी गानों में रंग और मस्ती अपने आप घुलने लगती है. शिल्पी राज का लेटेस्ट ट्रैक ‘काट लेलS गलिया’ भी कुछ ऐसा ही माहौल लेकर सामने आया है, जहां शरारत भरे बोल और देसी अंदाज सुनने को मिलता है. इस गाने को शिल्पी के साथ सुमित सिंह चंद्रवंशी ने अपनी आवाज दी है. वहीं म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस निकिता भारद्वाज अपने कातिलाना लुक में दिखाई देती है.
गाने में दिखा एक्ट्रेस का कातिलाना लुक
म्यूजिक वीडियो में सुमित सिंह चंद्रवंशी के साथ निकिता भारद्वाज हरे रंग के साड़ी में नजर आती हैं, जहां दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक और शरारत देखने को मिलती है. गाना पूरी तरह होली के माहौल पर बनाया गया है, जिसमें रंग, गुलाल और देसी अंदाज साफ झलकता है. होली के रंगों के बीच उनका देसी लुक और एक्सप्रेशन गाने की कहानी को और मजेदार बना देते हैं. रंगीन सेटप और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से वीडियो देखने में पूरी तरह एंटरटेनिंग लगता है. गाने का म्यूजिक और वीडियो मिलकर होली के त्योहार की फील को और मजेदार बना देते हैं, जिससे यह गाना दर्शक का ध्यान लगातार अपनी ओर खींच रहा है.
गाने की टीम और अन्य डिटेल्स
एक्ट्रेस – निकिता भारद्वाज
डायरेक्टर – तुषार केसरवानी
कोरियोग्राफर – रोबोट भाई
डीओपी – संतोष यादव, नवीन
एडिट – कुमार नीरज चंद्रवंशी
डीआई – रोहित सिंह
प्रोड्यूसर – राजीव रंजन सिंह
कम्पनी – PRA फिल्म्स
गाने पर फैंस के रिएक्शन

गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है. अब फैंस अपना ढ़ेर सारा रिस्पॉन्स कमेंट सेक्शन में दे रहे हैं. एक यूजर ने गाने पर लिखा जियो शेर. दूसरे यूजर ने लिखा, लाजवाब. एक ने लिखा, सुपर सॉन्ग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










