समर सिंह का नया गाना ‘हम दउरी में तू सउरी में’ रिलीज, एक्ट्रेस की कातिल अदाओं ने बढ़ाया क्रेज

समर सिंह, फोटो- यूट्यूब
समर सिंह और शिल्पी राज का चैता गीत ‘हम दउरी में तू सउरी’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. देसी अंदाज, गांव का माहौल और दोनों की शानदार आवाज ने गाने को खास बना दिया है.
Samar Singh New Chaita Song Hum Dauri Me Tu Sauri: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में चैता गीतों का खास महत्व होता है. इसी कड़ी में सिंगर समर सिंह और शिल्पी राज का नया गाना ‘हम दउरी में तू सउरी’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. यह गाना Bawander Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
देसी अंदाज ने जीता दिल
इस गाने की खास बात इसका देसी अंदाज है. वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी में नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में गांव का माहौल दिखाया गया है. ‘हम दउरी में तू सउरी’ के बोल आलोक यादव ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक राहुल यादव ने तैयार किया है. समर सिंह और शिल्पी राज की आवाज़ ने गाने में जान डाल दी है. दोनों की गायकी का तालमेल गाने को और भी खास बनाता है.
समर सिंह के नये गाने का वीडियो-
जानें टीम के मेंबर्स के बारे में
- परिकल्पना : समर मोदी
- निर्देशक: पप्पू वर्मा
- डीओपी – गौरव राय
- एडिटर – पप्पू वर्मा, मुरली
- डीआई – रोहित सिंह
- प्रोडक्शन: एसएस रिकॉर्ड्स भोजपुरी
- टीम : समर गुप्ता, राहुल गोंड, सुमित त्रिपाठी
- डिजिटल: मालती मीडिया
- ग्राफिक्स: सोनू सिंह एसएमपी
- कंपनी/लेबल: बवांडर म्यूजिक
दर्शकों के दिलों पर छाया ये गाना
10 अप्रैल को रिलीज हुआ गाना ‘आहि रे गरमिया’ तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है. रिलीज के कुछ ही दिनों में इस गाने को अब तक 184K व्यूज मिल चुके हैं और आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. गाने में समर सिंह और सोना सिंह की केमिस्ट्री शानदार है. समर सिंह का देसी अंदाज और सोना सिंह के एक्सप्रेशंस गाने को और भी खास बनाते हैं। म्यूजिक राहुल रॉकी ने दिया है, जबकि इसके बोल सुनील यादव सुरीला ने लिखे हैं.
यह भी पढ़ें– ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस का जलवा, समर सिंह का चैता गीत ‘कटनिया करे में’ वायरल
यह भी पढ़ें– खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज
यह भी पढ़ें– खेसारी लाल का नया गाना ‘मटर के छेमी’ रिलीज, आकांक्षा पुरी संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




