Samar Singh New Bhojpuri song: समर सिंह का नया गाना ‘प्यार अब ना होई’ हुआ रिलीज, काजल त्रिपाठी की याद में तड़पे सिंगर

Samar Singh New Bhojpuri song: भोजपुरी सिंगर समर सिंह का गाना ‘प्यार अब ना होई’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया. सॉन्ग टूटते रिश्ते और अधूरी मोहब्बत की कहानी को यह गाना इमोशनल अंदाज में पेश करता है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.
Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर समर सिंह अपने लेटेस्ट ट्रैक ‘प्यार अब ना होई’ से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं. यह गाना अपने प्यार के टर्निंग पॉइंट को एक इमोशनल अंदाज में दिखाता है. जहां रिश्तों की मिठास और जज्बात का मेल बैठता है. फैंस के बीच गाने के बोल और म्यूजिक को खूब सराहा गया है. आइए इस भोजपुरी सॉन्ग की कहानी और टीम डिटेल्स बताते हैं.
गाने का वीडियो
प्यार में मिले धोखे की कहानी बयां करता है ‘प्यार अब ना होई’
गोने की थीम ऐसे रिश्ते पर आधारित है, जंहा प्यार करने के बाद भी साथ नहीं मिल पाता है. सिंगर प्यार अब ना होई बोल कर उस दर्द को बंया करते हैं. जिसे हर वह इंसान महसूस करता है जिसने सच्चा प्यार किया हो. यही वजह है कि लोग गाने को खुद से जोड़ पा रहे हैं. इस गाने में समर सिंह की आवाज में इमोशनल टच को और गहरा बना दिया है. उनकी गायकी में दर्द, नाराजगी और सच्चे प्यार की झलक साफ सुनाई देती है. सॉन्ग में समर सिंह के साथ काजल त्रिपाठी नजर आ रही हैं.
सॉन्ग की जानकारी
- गाना- प्यार अब ना होई
- सिंगर- समर सिंह
- एक्ट्रेस – काजल त्रिपाठी
- लीरिक्स- छोटू यादव
- म्यूजिक- रौशन सिंह
- डायरेक्टर- प्रिंस सिंह जानू
- प्रोडक्शन- अनुराग सिंह रॉकी
गाने पर यूजर्स का रिएक्शन- जियो राजा
समीर सिंह का गाना ‘प्यार अब ना होई’ एक दर्द भरा सॉन्ग है. जिसे सुनकर ऑडियंस काफी इमोशनल हो जा रहें है. इस गाने पर कमेंट करते हुए एक यूजर्स ने लिखा समर भैया आज पूराना प्यार याद दिला दिए आई लव यू , कौन- कौन प्यार में धोखा खाया है, एक यूजर्स ने लिखा जियो राजा. एक यूजर ने लिखा, ये गाना सुनकर मैं बहुत इमोशनल हो गया हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










