Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज के नये गाने ‘बिछुआ’ ने रिलीज होते ही बटोरी सुर्खियां, साड़ी में रिया राव का देसी अंदाज छाया

Updated:
विज्ञापन
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज के नये गाने ‘बिछुआ’ ने रिलीज होते ही बटोरी सुर्खियां, साड़ी में रिया राव का देसी अंदाज छाया

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Bichhua: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘बिछुआ’ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. म्यूजिक वीडियो में रिया राव नजर आ रही है, जिसके देसी अंदाज में फैंस अपना दिल हार जाएंगे.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song Bichhua: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप सिंगर शिल्पी राज अपने नये सॉन्ग ‘बिछुआ’ को लेकर दर्शकों के बीच हाजिर है. ये गाना आज सुबह 7:00 बजे रिलीज हुआ है. म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस रिया राव कभी पिंक तो कभी ग्रीन कलर के साड़ी में कमाल के डांस मूव्स करते दिख रही है. शिल्पी की आवाज में ये गाना काफी जबरदस्त है. सॉन्ग का वीडियो आप वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं. आइए सॉन्ग के टीम के बारे में बताते हैं.

शिल्पी राज के नये सॉन्ग ‘बिछुआ’ का वीडियो

आज हुआ गाना रिलीज

वेव म्यूजिक ने अपने इंस्टाग्राम पर सॉन्ग के रिलीज होने के बारे में गाने का एक छोटा सा क्लिप पोस्ट किया. इसके कैप्शन में लिखा, शिल्पी राज के जादू फिर से चले वाला बा! नया गाना ‘बिछुआ’ आ रहल बा कल सुबह 7:00 बजे. रिया राव के बेहतरीन अभिनय के साथ इ गाना रउआ सबके झूमने पर मजबूर कर दी. देखना ना भूलब सिर्फ Wave Music पर!

सॉन्ग ‘बिछुआ’ की टीम

  • गाना – बिछुआ
  • गायिका – शिल्पी राज
  • एक्ट्रेस – रिया राव
  • गीत – कृष्ण संगम
  • संगीत निर्देशक – विराज जी
  • वीडियो निर्देशक – लक्की विश्वकर्मा
  • कंपनी/लेबल – वेव म्यूजिक
  • डिजिटल मार्केटिंग – लोकधुन

पति की याद में तड़प रही रिया राव

सॉन्ग वीडियो में रिया राव कहती है कि सोत समय उसे एक बिच्छू ने काट लिया. जिसके बाद रिया डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाती है, लेकिन उसका दर्द ना तो दवा और ना ही इंजेक्शन से ठीक होता है. रिया अपने दर्द को बताते हुए सॉन्ग में कहती है कि उसका दिल का दर्द भी बिच्छू काटने जैसा ही है. वह अपने पति की याद में तड़प रही है क्योंकि उसका प्रिय उससे रूठकर दूर गया है. रिया कहती है वह अपने पिया को फोन करके भी मना नहीं पा रही है. ये सॉन्ग एक औरत के दर्द को बताता है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola