Samar Singh New Bhojpuri Song: रोमांस से भरपूर समर सिंह का नया गाना ‘किस करिहइया में’ रिलीज, काजल त्रिपाठी के अंदाज ने मचाया तहलका

Updated:
विज्ञापन
Samar Singh New Song Kiss Karihaiya Mein

समर सिंह का लेटेस्ट ट्रैक ‘किस करिहइया में’, फोटो- इंस्टाग्राम

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर समर सिंह का लेटेस्ट ट्रैक ‘किस करिहइया में’ रिलीज हो गया है. का संगीत एडीआर आंनद का है और डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल है. आपने अगर गाने का वीडियो नहीं देखा तो यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर समर सिंह अपना नया गाना फैंस के बीच लेकर आ गए हैं. सॉन्ग का नाम ‘किस करिहइया में’ है और इसे शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. सॉन्ग में प्यार, नोकझोंक और रोमांटिक अंदाज को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. सॉन्ग में समर सिंह और काजल त्रिपाठी हैं. वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका के बीच की केमिस्ट्री, शरारत भरे एक्सप्रेशन और रोमांटिक सीन दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. आइए आपको गाने के बारे में सबकुछ बताते हैं.

समर सिंह का नया गाना ‘किस करिहइया में’

भोजपुरी गाना ‘किस करिहइया में’ में समर सिंह आफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. सॉन्ग को शिल्पी राज के साथ मिलकर समर सिंह ने भी गाया है. गाना रिलीज होने के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में समर और काजल त्रिपाठी जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं. ये रोमांटिक गाना है, जिसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका की तारीफ कर रहा है. वीडियो में दोनों की जोड़ी दर्शकों को आकर्षक अंदाज में दिखेगी.

गाने का वीडियो

जानें सॉन्ग के बारे में

‘किस करिहइया में’ सॉन्ग को आलोक यादव ने लिखा है. गाने का संगीत एडीआर आंनद का है और डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल है. कोरियोग्राफर सनी सोनकर है और डीओपी राजन वर्मा है. एडिटर इसके पप्पू वर्मा है और कॉन्सेप्ट समर मोदी का है.

यूजर्स बोले- सुपर सॉन्ग

सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, तुम्हारे हाथों में चूड़ियां कितनी प्यारी लगती है. कभी पहन कर तो देखो अपने हाथों में रंग बिरंग की चूड़ियां. एक यूजर ने लिखा, गाना हिट है. एक यूजर ने लिखा, शानदार सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, काजल मैम आपके फैन है हम. एक यूजर ने लिखा, समर भैया के फैंस हाजिर हो. एक यूजर ने लिखा, एक नंबर गाना है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शादीशुदा जिंदगी को दर्शाता शिल्पी राज का नया सॉन्ग ‘लाइफ में वाइफ’, हीरो बाबू-अनुराधा यादव की केमिस्ट्री ने जीता दिल

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola