Ravi Kishan Son: रवि किशन के हैंडसम बेटे सक्षम को देखा आपने? स्टाइल में देते हैं पिता को टक्कर, वीडियो हो रहा वायरल

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Dec 2025 12:08 PM

विज्ञापन

रवि किशन का बेटा, फोटो- इंस्टाग्राम

Ravi Kishan Son: एक्टर रवि किशन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड और साउथ की सिनेमा में भी काम किया है. उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है. उनके बेटे को अगर आपने नहीं देखा तो आप उन्हें यहां इस खबर में देख सकते हैं.

विज्ञापन

Ravi Kishan Son: भोजपुरी एक्टर रवि किशन हाल ही में फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आए थे. भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई, लेकिन रवि की दमदार एक्टिंग की दर्शकों ने तारीफ की. रवि वैसे तो फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं, लेकिन क्या आपने उनके बेटे सक्षम शुक्ला को देखा है. अगर नहीं, तो आपको उनके बेटे की तसवीरें दिखाते हैं. स्मार्टनेस के मामले में सक्षम अपने पिता को कड़ी टक्कर देते हैं.

रवि किशन के बेटे को देखा है आपने?

रवि किशन ने साल 1993 में अपनी बचपन की साथी प्रीति किशन से शादी किया था. कपल के चार बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटियां है और एक बेटा है. तीनों बेटियों का नाम- इशिता शुक्ला, तनिष्का शुक्ला, रीवा शुक्ला है और बेटे का नाम सक्षम शुक्ला है. एक्टर अक्सर अपने बेटे को अपने फिल्मों के ट्रेलर लॉन्च में लेकर जाते हैं. उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ पैपराजी के सामने पोज देते दिख रहे हैं. वीडियो में सक्षम काफी स्मार्ट और डैशिंग दिख रहे हैं.

रवि किशन का परिवार

जानें रवि किशन के चारों बच्चों के बारें में

रवि किशन की तीनों बेटियां के बारे में ज्यादा जानकारी सोशल मीडिया पर नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रवि और प्रीति किशन की बेटी तनिष्का शुक्ला मार्केटिंग इंडस्ट्री में काम कर रही. इशिता शुक्ला स्नाइपर बनना चाहती है और देश की सेवा करने के लिए एनसीसी में शामिल हुई है. उनकी तीसरी बेटी रीवा थिएटर्स में काम करती है. रीवा ने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है. साल 2020 में ‘सब कुशल मंगल’ से सिनेमा में रीवा ने डेब्यू किया था. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और इंस्टाग्राम पर उनकी कई बेहतरीन फोटोज है. जबकि जबकि उनके बेटे सक्षम क्या करते हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola