ढाई करोड़ से अधिक बार देखा गया पवन सिंह का नया गाना
Author : Kaushal Kishor Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Mar 2020 12:39 PM
लाइकी कर रहा कमरिया हिला रही है गाने का प्रमोशन, kamariya hila rahi hai the song is promoting likee
लॉलीपॉप लागेलु गाने से फेमस हुए भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का हाल में लांच किया गया म्यूजिक वीडियो ”कमरिया हिला रही है…” जोरदार तरीके से हिट हो रहा है. इस गीत में अभिनय तो पवन सिंह कर ही रहे हैं, साथ ही उन्होंने इस गाने को खुद ही आवाज भी दी है. पवन सिंह के साथ इस गाने में प्रसिद्ध डांसर लॉरेन गॉटलिब भी अपना जलवा बिखेर रही हैं. पवन सिंह के इस पहले हिंदी मेनस्ट्रीम ट्रैक को उनके फैन्स के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

इस म्यूजिक वीडियो को जस्ट म्यूजिक के यूट्यूब अकाउंट से 24 फरवरी को अपलोड किये जाने के बाद से अब तक ढाई करोड़ से अधिक बार इसे देखा जा चुका है. अब तक इसे 26,186,553 लोग इस गाने को देख चुके हैं. गाने को प्रचारित करने के लिए सिंगापुर स्थित बिगो टेक्नालॉजी पीटीई लिमिटेड के शार्ट वीडियो क्रिएशन मंच ‘लाईकी’ ने जैकी भगनानी के जस्ट म्यूजिक से हाथ मिलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










