Pankaj Matlabi New Bhojpuri Song: रील लवर्स को पसंद आ रहा पंकज मतलबी का “बाडू लाखों में हमार जान” गाना, फैंस को किया दीवाना

Updated:
विज्ञापन
Pankaj Matlabi New Bhojpuri Song: रील लवर्स को पसंद आ रहा पंकज मतलबी का “बाडू लाखों में हमार जान” गाना, फैंस को किया दीवाना

Pankaj Matlabi New Bhojpuri Song: सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर रिलीज गाना “बाडू लाखों में हमार जान” फैंस को काफी पसंद आ रहा है. पंकज मतलबी यादव की सुरीली आवाज ने इस गाने में जान डाल दी है. फैंस इस गाने पर जमकर रील्स बना रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Pankaj Matlabi New Bhojpuri Song: भोजपुरी लवर्स के लिए एक नया रोमांटिक अंदाज का गाना सामने आया है. सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर बीते दिन यानी 9 जनवरी 2026 को रिलीज हुआ नया गाना “बाडू लाखों में हमार जान” इन दिनों खूब सुना जा रहा है. पंकज मतलबी यादव की मीठी आवाज ने इस गाने को खास बना दिया है. प्यार, जज्बात और रोमांस से भरा यह गाना सीधे दिल को छू जाता है.

गाने के बोल खुद पंकज ने किया है तैयार

अगर गाने के बारे में विस्तार से बात करें तो इसे पंकज मतलबी यादव और अंजली भारती ने मिलकर गाया है. गाने के बोल और इसकी धुन खुद पंकज मतलबी यादव ने तैयार की है, जबकि संगीत अमन रॉक ने दिया है. वीडियो की सिनेमैटोग्राफी यानी DOP राजबली राज ने संभाली है और इसमें फीचरिंग प्रांजली साहू की है. करीब 3 मिनट 46 सेकंड का यह गाना Saregama India Ltd के बैनर तले बना है और यूट्यूब पर तेजी से सुना जा रहा है. 

पारंपरिक भोजपुरी अंदाज लोगों को आ रहा पसंद

गाने के बोल काफी सिंपल है, लेकिन इमोशनल हैं. “बाडू लाखों में हमार जान” जैसे शब्द प्यार, किस्मत और सपनों की कहानी कहते हैं. पारंपरिक भोजपुरी अंदाज और मधुर संगीत इसकी सबसे बड़ी ताकत है. वहीं पंकज मतलबी यादव की बात करें तो वे भोजपुरी और मगही संगीत की दुनिया में जाना-पहचाना नाम बनते जा रहे हैं. बचपन से गायकी में रुचि रखने वाले पंकज के कई गाने पहले ही लोगों को काफी पसंद आ चुके हैं.

यह भी पढे़ं: Pawan Singh Birthday पार्टी में ‘धक्कियाए’ गए विशाल सिंह ने तोड़ी चुप्पी, पावर स्टार के बारे में कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola