Navratri 2025 Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग “माई महारानी आ गइली” रिलीज, दुर्गा माता को खुश करते दिखे

नवरात्रि 2025 खेसारी लाल यादव का नया गाना फोटो- इंस्टाग्राम
Navratri 2025 Bhojpuri Song: नवरात्रि आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक धमाकेदार देवी गीत रिलीज हो रहे हैं. इसी बीच खेसारी लाल यादव के नए नवरात्रि देवी गीत सॉन्ग “माई महारानी आ गइली” रिलीज हो गया है.
Navratri 2025 Bhojpuri Song: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. ऐसे में भक्तजन माता रानी को खुश करने के लिए अभी से तैयारियां कर रहे हैं. हर जगह चहल पहल है. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में भी देवी गीत रिलीज होने का सिलसिला शुरू हो गया है. जी हां एक के बाद एक कई नए एल्बम आ रहे हैं, जिसे नवरात्रि के प्लेलिस्ट में ऐड किया जा सकता है. बीते दिनों ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का तूही हवा पानी बारु हो रिलीज हुआ था. जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. अब उनके एक और नवरात्रि स्पेशल देवी गीत ने दस्तक दे दी है.
खेसारी लाल यादव का नवरात्रि स्पेशल देवी गीत “माई महारानी आ गइली” रिलीज
भक्ति से भरल खेसारी लाल यादव का नवरात्रि स्पेशल देवी गीत का नाम “माई महारानी आ गइली” है. इस सॉन्ग को ट्रेंडिंग स्टार ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है. इसे जीएमजे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. वीडियो में खेसारी माता रानी की अराधना करते दिखाई दे रहे हैं. वह कहते हैं कि माई महारानी आ गई हैं मेरे गांव में. इसमें दुर्गा स्वरूप की खूबसूरत झलकियां देखने को मिलती है.
खेसारी लाल यादव के नए सॉन्ग को फैंस का मिला प्यार
खेसारी लाल यादव के नए एल्बम में भोजपुरी एक्टर के साथ निशा पांडे दिखाई दे रही है. दोनों की केमिस्ट्री कमाल लग रही है. वहीं इसके लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं. रजनी राजा ने इसे डायरेक्ट किया है. संगीतकार, केआरके यादव हैं. वहीं कुलदीप ने इसे कोरियोग्राफ किया है. फैंस खेसारी के देवी गीत को काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”वाह इस असली भक्ति गीत ने मेरा दिल जीत लिया… खेसारी भैया की जय हो.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ये सुंदर और मन को मोह लेने वाले भजन सुनकर मन प्रसन्न हो गया है…. जय हो ट्रेडिंग स्टार खेसारी भैया जय माता दी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”नवरात्रि में सुनने के लिए ये गाना परफेक्ट है. मजा आ गया सुनकर.”
यह भी पढ़ें- Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2’ से कटा दीपिका पादुकोण का पत्ता, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










