खुशी कक्कड़ का गाना ‘जाड़ा में ए जान’ रिलीज, छाया सुनीता का रोमांटिक अंदाज

Updated:
विज्ञापन
खुशी कक्कड़ का गाना ‘जाड़ा में ए जान’ रिलीज, छाया सुनीता का रोमांटिक अंदाज

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘जाड़ा में ए जान’ रिलीज हो चुका है. गाना अपने बोल और धुन को लेकर फैंस के बीच चर्चा बटोर रहा है. वहीं वीडियो में सुनीता सिंह का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों नए गानों की बहार है और इस बीच पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ अपने लेटेस्ट ट्रैक के साथ एंट्री मार दी है. गाना रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. देसी फ्लेवर और मस्ती भरे अंदाज से सजा यह गाना फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है. गाने के वीडियो में खूबसूरत भोजपुरी एक्ट्रेस सुनीता सिंह अपने ऑन स्क्रीन पति संग जलवा बिखेर रही है. गाने के बोल काफी मजेदार है, जिसे शुभदयाल सोहरा ने लिखा है और म्यूजिक गौरव रोशन ने दिया है. अब तक इस गाने पर 5 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बदल रहा है.

पति के प्यार में डूबी दिखी सुनीता सिंह

गाने के वीडियो में सुनीता सिंह साड़ी में अपने ऑन स्क्रीन पति पर जादू चलाते दिखाई देती हैं. ठंड के मौसम के बीच पति के साथ उनका रोमांटिक और चुलबुला अंदाज फैंस को खूब भा रहा है. एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन पति से कहती हैं कि बाहर कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का माहौल है बाहर मत जाना, लेकिन घर के अंदर दोनों के बीच प्यार और नोकझोंक का अलग ही रंग देखने को मिलता है. वह कभी अपने पति को बाहर जाने से रोकती हैं, तो कभी प्यार से उन्हें पास बुलाकर सर्द मौसम में एक-दूसरे का सहारा बनने की बात करती दिखती हैं. पूरे वीडियो में उनका एक्सप्रेशन, अदाएं और पति-पत्नी की केमिस्ट्री जाड़े के मौसम वाले रोमांस को हल्के-फुल्के और दिलचस्प बना देता है. अब फैंस इस गाने को को खूब पसंद कर रहे हैं.

गाने का वीडियो

गाने में खुशी कक्कड़ की आवाज का जादू

गाना ‘जाड़ा में ए जान’ के बोल काफी कैची हैं जो, सुनते ही जुबान पर चढ़ जाते हैं. धुन भी इसका एकदम डीजे वाली फील देता है, म्यूजिक का बीट्स और देसी फ्लेवर इसे और भी शानदार बना रहा है. वहीं खुशी कक्कड़ की आवाज गाने में चार चांद लगा रही है. उनकी दमदार और जोशीली गायकी हर लाइन को खास बना देती है, जिससे यह ट्रैक पार्टी और फंक्शन दोनों के लिए परफेक्ट है. दर्शक इस गाने को एस आरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन और देख सकते है. आईए आपको इस गाने टीम के बारे में बताते है.

गाने के पीछे की टीम

  • सॉन्ग – जाड़ा में ए जान
  • सिंगर – खुशी कक्कड़
  • एक्च्रेस – सुनीता सिह
  • लिरिक्स – शुभ दयाल सोहरा
  • म्यूजिक – गौरव रौशन
  • कोरियोग्राफर- कानू मुखर्जी, विष्णु कुमार
  • डीआई – हमिंग वर्ड VFX
  • डीओपी – संतोष यादव, नवीन वर्मा
  • कम्पनी – एस आरके म्यूजिक

यूजर्स के रिएक्शन

गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर खूब व्यूज बटोर रहा है. अब यूजर्स गाने का वीडियो और खुशी कक्कड़ की आवाज का जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘सईया धरावे पिचकारी’ रिलीज, तोशी द्विवेदी का धमाकेदार अंदाज

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola