Namrata Malla Net Worth: भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला इतने करोड़ की हैं मालकिन, ग्लैमरस अदाएं बना देंगी आपको भी दीवाना

Updated:
विज्ञापन

Namrata Malla Net Worth

Namrata Malla Net Worth: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपनी अदाओं से फैंस का दिल धड़का देती है. उनकी तसवीरों ओर डांस वीडियोज पर खूब सारे व्यूज और कमेंट्स आते हैं.

विज्ञापन

Namrata Malla Earning: एक्ट्रेस नम्रता मल्ला भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. एक्ट्रेस के साथ-साथ वह एक मॉडल, कोरियोग्राफर, यूट्यूब स्टार और डांसर भी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. नम्रता ने कम समय में ही भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है. उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की नोरा फतेही भी बुलाया जाता है. वह अपने फैशन सेंस और बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं, जो उन्हें दूसरी भोजपुरी एक्ट्रेसेस से अलग बनाता है. नम्रता के इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

नम्रता मल्ला ने पवन सिंह संग कई स्टार्स के साथ किया काम

नम्रता मल्ला का जन्म 4 अक्टूबर को हुआ था. उन्होंने हिंदी, पंजाबी, मराठी और भोजपुरी सहित कई म्यूजिक वीडियोज़ में काम किया है. उनके कई गाने सुपरहिट रहे हैं, जिनमें ‘लाल घाघरा, ‘बलमुआ के बलम’, ‘तबला’, ‘बारिश’, ‘दो धूंट’, ‘राजा जी’, ‘चढ़ल जवानी रसगुल्ला’ और ‘दिलबर’शामिल हैं. ‘लाल घाघरा में उनके साथ पवन सिंह नजर आए थे और इसे पवन और शिल्पी राज ने गाया था. इस सॉन्ग पर 36 करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे. ‘बलमुआ के बलम’ गाने को अमर सिंह और नेहा राज ने गाया था और इसे 18 करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे. इसके अलावा एक्ट्रेस तेलुगू गाना ‘अम्मेसाने’में भी नजर आ चुकी है.

नम्रता मल्ला की नेट वर्थ

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नम्रता मल्ला की कुल संपत्ति लगभग 2 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस स्टेज शोज और इंस्टाग्राम से तगड़ी कमाई करती है. एक्ट्रेस के वर्क आउट वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं. उनके यूट्यूब पर 4 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, जहां वह अपनी लाइव परफॉर्मेंस अपलोड करती हैं. अपनी बोल्ड और ग्लैमरस अदाओं के कारण वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं.

यह भी पढ़ेंBajrangi: ‘जब-जब सीता के दामन पर किसी दुराचारी…’, फिल्म ‘बजरंगी’ में दिखा पवन सिंह का गुस्सैल अंदाज

यह भी पढ़ें– Pawan Singh Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं पवन सिंह, शानदार कार कलेक्शन के साथ मुंबई-लखनऊ में है आलीशान बंगला

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola