Pawan Singh Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं पवन सिंह, शानदार कार कलेक्शन के साथ मुंबई-लखनऊ में है आलीशान बंगला

Updated:
विज्ञापन
Pawan Singh House Robbery

Pawan Singh House Robbery

Pawan Singh Net Worth: पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पावर स्टार माना जाता है. एक्टर इन दिनों अपने नये सॉन्ग ‘काला ओढ़नी’ को लेकर चर्चा में है. आज आपको उनके नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh Net Worth: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार के नाम से लोकप्रिय पवन सिंह के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. हाल ही में पवन का नया गाना ‘काला ओढ़नी’ रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया. गाने में उनका फुल एक्शन मोड दिखा है. पवन आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. वह सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि एक एक्टर भी हैं. उनके पास कितने करोड़ की संपत्ति है, आपको बताते हैं.

पवन सिंह की नेट वर्थ

पिछले साल चुनावी नामांकन में उनकी ओर से फाइल किए गए नामिनेशन के अनुसार, उनके पास 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. उनके पास मुंबई में चार फ्लैट, लखनऊ में एक फ्लैट और बिहार के आरा और पटना में प्रॉपर्टी है.इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारें भी है, जिसमें रेंज रोवर, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और टोयोटा फॉर्च्यूनर और है.

पवन सिंह का नया गाना ‘काला ओढ़नी’ मचा रहा तहलका

पवन सिंह का नया गाना ‘काला ओढ़नी’ चार दिन पहले ही रिलीज हुआ था और इस पर अबतक 8,765,215 व्यूज आ चुके हैं. गाने को पवन के अलावा शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल राकेश त्रिपाठी ने लिखा है और इसके डायरेक्टर प्रियांशु सिंह है. सॉन्ग में पावर स्टार गैंगस्टर वाले रोल में दिखे हैं.

पवन सिंह ने किससे सीखी गायिकी?

पवन सिंह ने अपने चाचा अजीत सिंह से गायिकी सीखी है. उनका पहला एल्बम ओढ़निया वाली था और उसके बाद सिंगर ने फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. ये मूवी साल 2004 में रिलीज हुई थी. उनका साल 2008 में आया गाना लॉलीपॉप लागेलू ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया. ये सॉन्ग खूब वायरल हुआ था और इतने साल बाद भी इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola