Bajrangi: 'जब-जब सीता के दामन पर किसी दुराचारी…', फिल्म 'बजरंगी' में दिखा पवन सिंह का गुस्सैल अंदाज

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Feb 2025 1:25 PM

विज्ञापन

pawan singh Bhojpuri film Bajrangi

Bajrangi: पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज, जबरदस्त अभिनय और फैन फॉलोइंग के चलते भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. उनकी आने वाली फिल्म बजरंगी का पोस्टर सामने आ गया है.

विज्ञापन

Bajrangi: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ना सिर्फ एक एक्टर और गायक हैं, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं. उनके गानों पर मिलियन में व्यूज आते हैं और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती हैं. आज 14 फरवरी को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बजरंगी’ का पहला लुक सामने आ गया है. पोस्टर में एक्टर एक गुस्सैल, दमदार और रौद्र रूप में दिख रहे हैं. यशी फिल्म्स के बैनर तले ‘बजरंगी’ बनी है और इसके निर्माता अभय सिन्हा है. फिल्म एक्शन-थ्रिलर ही नहीं, बल्कि एक इमोशनल और पारिवारिक ड्रामा है. भाई-बहन के रिश्ते की कहानी मूवी बताएगी.

पवन सिंह की नयी फिल्म ‘बजरंगी’का पहला लुक आया सामने

फिल्म ‘बजरंगी’को लेकर पवन सिंह ने बताया कि, “जब- जब सीता के दामन पर किसी दुराचारी की नजर पड़ी है, तब तब बजरंगी ने अपने जान की बाजी लगा दी है.” फिल्म के पोस्टर पर उनकी आखों में गुस्सा साफ दिख रहा है. पोस्टर पर यूजर्स के रिएक्शन आने लगे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, फिल्म का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, वाह अब आएगा मजा. एक यूजर ने लिखा, पवन भैया का लुक धांसू है. एक्टर ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर और गाने आशि म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जल्द आएगा. फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है और इसका पटकथा, संवाद, म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है.

अभय सिन्हा ने कहा- हमारी फिल्म में सबसे खास कहानी होगी

फिल्म को लेकर निर्माता अभय सिन्हा ने कहा कि ‘बजरंगी’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसमें नारी सम्मान, न्याय और रिश्तों की ताकत को दिखाया जाएगा. हमारी फिल्म में सबसे खास कहानी होगी. इस फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं.

यह भी पढ़ेंPawan Singh Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं पवन सिंह, शानदार कार कलेक्शन के साथ मुंबई-लखनऊ में है आलीशान बंगला

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola