रितेश पांडे का गाना ‘लोहा छु के खा तानी’ रिलीज, मंडप में काजल ने शादी से किया इनकार

Updated:
विज्ञापन
Loha Chhu Ke Kha Tani Kiriya Song

लोहा छु के खा तानी किरिया सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब

Loha Chhu Ke Kha Tani Kiriya Song: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे का नया सैड सॉन्ग ‘लोहा छु के खा तानी किरिया’ रिलीज हो गया है. इस गाने की कहानी में मंडप में बैठी दुल्हन ऐन वक्त पर रितेश को छोड़कर किसी और से शादी कर लेती है.

विज्ञापन

Loha Chhu Ke Kha Tani Kiriya Song: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर और एक्टर रितेश पांडे अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक गाने लेकर आते हैं. इस बार वह एक बहुत ही इमोशनल और दिल टूट जाने वाला गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है ‘लोहा छु के खा तानी किरिया’. यह गाना रितेश पांडे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने के वीडियो में प्यार में मिले धोखे और दर्द को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

मंडप में काजल ने जलाई रितेश की फोटो

इस गाने के सीन्स में रितेश पांडे के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस बेबी काजल की ऑन स्क्रीन जोड़ी नजर आ रही है. वीडियो में दिखाया गया है कि रितेश पांडे और एक्ट्रेस बेबी काजल शादी करने के लिए मंडप में एक साथ बैठे हुए हैं. शादी की रस्में चल ही रही होती हैं तभी अचानक काजल शादी करने से साफ मना कर देती हैं. इस बीच मंडप में एक दूसरे दूल्हे की एंट्री होती है. बेबी काजल रितेश को छोड़कर उस दूसरे दूल्हे के साथ मंडप में बैठ जाती हैं और रितेश पांडे की तस्वीर में आग लगा देती हैं. इस बड़े धोखे से रितेश पांडे का दिल पूरी तरह टूट जाता है. इसके बाद वे बेहद दर्द में डूबे हुए नजर आते हैं और गाते हैं कि मेरी फोटो जलाकर तुमने क्या पा लिया. वे आगे कहते हैं कि इस बात का तुमको गम भी नहीं है और तुम मुझे भूल गईं.

यहां देखें गाने का वीडियो

गाने की टीम डिटेल्स

  • गाना लोहा छु के खा तानी किरिया
  • एक्ट्रेस – बेबी काजल
  • गायक – रितेश पांडे
  • लिरिक्स – अभिषेक भोजपुरीया
  • म्यूजिक – आर्या शर्मा, संगम सिंह
  • कम्पोजर – संगम सिंह
  • वीडियो – सुवेश
  • कोरियोग्राफर – आकाश राज
  • डीओपी – संतोष यादव, नवीन
  • एडिटर – आलोक गुप्ता
  • डीआई – रोहित सिंह

यह भी पढ़ें: तेज गर्मी से बेहाल दिखीं एक्ट्रेस, खुशी कक्कड़ ‘गर्मी के दिनवा’ गाना हुआ वायरल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola