Khushi Kakkar New Bhojpuri Holi Song: खुशी कक्कड़ का नया गाना 'जीजा गाल रंग दिहले' हुआ रिलीज, काजल केशरी के स्टाइल ने मचाया तहलका
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Feb 2026 11:47 AM
खुशी कक्कड़ का नया गाना, फोटो- इंस्टाग्राम
Khushi Kakkar New Bhojpuri Holi Song: खुशी कक्कड़ का नया गाना 'जीजा गाल रंग दिहले' रिलीज हो गया है. रंग-गुलाल, संगीत और डांस से भरपूर यह गाना दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा. आइए आपको सॉन्ग के कास्ट के बारे में बताते हैं.
Khushi Kakkar New Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी गाना ‘जीजा गाल रंग दिहले’ फुल ऑन एनर्जी और मस्ती से भरा हुआ गाना है. यह एक रंगीन भोजपुरी गीत है, जो होली के माहौल को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. गाने में रंगों की बौछार देखने को मिलती है. यह एक ठेठ देसी गाना है, जिसमें फोक और डीजे म्यूजिक का शानदार मेल इसे और भी इंटरेस्टिंग बनाता है. गाने में खुशी कक्कड़, प्रमोद और काजल केशरी की मस्ती देखते ही बनती है.
गाने का वीडियो
गाने की खासियत
यह एक बहुत ही एंटरटेनिंग और फुल ऑन वाइबस वाला होली सॉन्ग है. कलरफुल सेट, होली के रंगो में ढला हुआ माहौल है. गाने की भाषा साधारण है, जो आम लोगों के समझने के लिए भी बहुत आसान है. इसमें जीजा-साली के बीच होली दिखाई गई है. एक्सप्रेशन और डांस स्टेप गाने को और मजेदार बना रहे हैं. होली के साथ-साथ यह गाना शादी ब्याह के लिए भी बहुत मजेदार है.
गाने की कास्ट की जानकारी
- गीत-जीजा गाल रंग दिहले
- कलाकार- खुशी कक्कड़, प्रमोद एवं काजल केशरी
- गायिका- खुशी कक्कड़
- गीतकार- रवि चौहान
- संगीत- कन्हा सिंह
- निर्देशक- आकाश राज
- डीओपी (छायांकन)- रोहित यादव
- डीआई- रोहित सिंह
- वीडियो संपादक- श्रवण तिवारी
- जीएफएक्स डिज़ाइनर- आदर्श GFX
- म्यूजिक लेबल- 369 म्यूजिक
म्यूजिक को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया
गाने को लेकर ऑडियंस की प्रतिक्रिया बहुत पॉजिटिव और कूल है. कुछ यूजर्स ने होली की बधाई देते हुए लिखा- हैप्पी होली, बुरा ना मानो होली है. वहीं गाने की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिख- बुरा ना मानो होली है. लोगों को गाने का होली वाला फन और देसी अंदाज बहुत पसंद आ रहा है. मस्ती से भरपूर यह सॉग लोगों को खुल कर झूमने पर मजबूर कर रही है.
ये भी पढ़ें: शिल्पी राज का नया धमाकेदार सॉन्ग ‘देवरा दोगलवा’ हुआ रिलीज, अपने देवर से परेशान नजर आई सपना चौहान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










