Khesari Lal Yadav vs Pawan Singh Chhath Geet: खेसारी लाल यादव या पवन सिंह? महापर्व छठ पर बड़ा रिकॉर्ड बनाकर कौन बना 'ब्लॉकबस्टर किंग'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Oct 2025 7:08 AM
पवन सिंह बनाम खेसारी लाल यादव छठ गीत, फोटो- इंस्टाग्राम
Khesari Lal Yadav vs Pawan Singh Chhath Geet: छठ महापर्व पर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच म्यूजिकल मुकाबला एक बार फिर चर्चा में है. खेसारी लाल यादव के गाने ‘छठ घाटे चली’ ने 153 मिलियन व्यूज के साथ नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि पवन सिंह का सुपरहिट ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ भी पीछे नहीं रहा. जानें कौन बना छठ गीतों का ब्लॉकबस्टर किंग.
Khesari Lal Yadav vs Pawan Singh Chhath Geet: देशभर में छठ महापर्व की धूम 25 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है. बिहार से लेकर विदेशों तक इस पर्व का उत्साह देखते ही बनता है. घाटों पर उमड़ती भीड़ और गूंजते छठ गीत इस पावन मौके की रौनक बढ़ा देते हैं. इन पारंपरिक गानों की बात हो और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. हालांकि इस बार रिकॉर्ड्स की बात करें, तो खेसारी लाल यादव ने बाजी मार ली है. आइए बताते हैं कैसे.
खेसारी लाल यादव का ‘छठ घाटे चली’ बना रिकॉर्ड तोड़ हिट
खेसारी लाल यादव का पॉपुलर सॉन्ग ‘छठ घाटे चली’ (Chhath Ghate Chali) आज भी हर छठ पर्व पर ट्रेंड करता है. आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने को अब तक 153 मिलियन (15 करोड़ से ज्यादा) लोगों ने देखा है. गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं, जबकि आवाज खुद खेसारी लाल यादव की है. चार साल पुराने इस गीत ने भोजपुरी छठ गीतों में नया इतिहास रच दिया है.
पवन सिंह का ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ भी बना सुपरहिट
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी इस जौनर में पीछे नहीं हैं. उनका लोकप्रिय छठ गीत ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ (Jode Jode Falwa), जो 2022 में T-Series Hamaar Bhojpuri चैनल पर रिलीज हुआ था, अब तक 135 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका है. इस गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं और इसमें पवन सिंह की दमदार आवाज ने इसे घर-घर तक पहुंचाया है.
कौन बना छठ गीतों का किंग?
भले ही दोनों सुपरस्टार्स के बीच अब रिश्ते सामान्य हो गए हों, लेकिन फैंस के बीच वर्चस्व की जंग हमेशा जारी रहती है. इस बार व्यूज की रेस में खेसारी लाल यादव का ‘छठ घाटे चली’ सबसे आगे निकल चुका है और छठ गीतों का ‘ब्लॉकबस्टर किंग’ बन गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










