Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: फैंस के लिए खेसारी लाल ला रहे हैं धमाकेदार सॉन्ग ‘ऐ पिया’, पर्पल ड्रेस में एंजेल लीजा गिराएंगी बिजलियां

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: फैंस के लिए खेसारी लाल ला रहे हैं धमाकेदार सॉन्ग ‘ऐ पिया’, पर्पल ड्रेस में एंजेल लीजा गिराएंगी बिजलियां

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song O Piya: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘ऐ पिया’ आने वाला है. खेसारी ने इस बारे में फैंस को बताया है. साथ ही फैंस के लिए सॉन्ग का पोस्टर भी शेयर किया है.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song O Piya: भोजपुरी सिनेमा के चहेते एक्टर खेसारी लाल यादव के गाने आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. इन दिनों खेसारी अपने सॉन्ग राजा हमरा से को लेकर चर्चा में थे. ये सॉन्ग दर्शकों को पसंद आ रहा है. इस बीच खेसारी अपने नये गाने को लेकर फैंस के सामने आ गए है. हालांकि उनका नया गना ‘ऐ पिया’ का पोस्टर आज रिलीज हुआ है. ये सॉन्ग कल यानी 12 जनवरी को रिलीज होने वाला है. पोस्टर में क्या-क्या जानकारी दी गई है, इसे लेकर आपको बताते हैं.

‘ऐ पिया’ सॉन्ग से खेसारी लाल यादव मचाएंगे धूम

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘ऐ पिया’ के रिलीज होने में सिर्फ एक दिन रह गए. सॉन्ग का पोस्टर काफी कलरफुल है. इसमें खेसारी के साथ एंजेल लीजा नजर आएंगी. लुक की बात करें तो खेसारी व्हाइट कलर के स्टाइलिश जैकेट और जींस में दिख रहे हैं. उनके गले में गोल्डन कलर का चेन भी है. जबकि एंजेल ने पर्पल कलर का लहंगा चोली पहना हुआ है. हाथ में चूड़ी है और गले में मंगलसूत्र दिख रहा है. उनका ये देसी लुक उनके चाहने वालों को दीवाना बना देगा. पोस्टर में खेसारी उनको एप्पल खिलाते दिख रहे हैं.

गाने की जानकारी

सॉन्ग खेसारी लाल यादव और करिश्मा कक्कर की आवाज में दर्शक सुनेंगे. गाने के बोल अभिषेक भोजपुरिया के है और कंपोजर पप्पू प्रेमी है. म्यूजिक जयगुरु देवा है और डायरेक्टर पवन पाल का है. इसके एडिटर आंनद पाल है और प्रोड्यूसर राजकुमार सिंह है. सॉन्ग ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन पर 13 जनवरी को सुबह 7 बजे रिलीज किया जाएगा.

यूजर्स के कमेंट

गाने पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, ग्लोबल ट्रेंडिग स्टार. एक यूजर ने लिखा, लुक बवाल सॉन्ग कमाल होगा. एक यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग होगा भैया जी. एक यूजर ने लिखा, बहुत बड़ा सकप्राइज. एक यूजर ने लिखा, यादव जी कमाल करेंगे.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का अबतक का सबसे धमाकेदार गाना ‘3 थान’ रिलीज, 1-2 नहीं पूरे 3 एक्ट्रेसेस संग ट्रेंडिंग स्टार का रोमांस

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola