Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का अबतक का सबसे धमाकेदार गाना ‘3 थान’ रिलीज, 1-2 नहीं पूरे 3 एक्ट्रेसेस संग ट्रेंडिंग स्टार का रोमांस

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का अबतक का सबसे धमाकेदार गाना ‘3 थान’ रिलीज, 1-2 नहीं पूरे 3 एक्ट्रेसेस संग ट्रेंडिंग स्टार का रोमांस

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song 3 Thaan: ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘3 थान’ रिलीज हो गया है. सॉन्ग में खेसारी 1-2 नहीं बल्कि 3 एक्ट्रेसेस संग रोमांस फरमा रहे हैं. रक्षा गुप्ता, रानी और पारुल यादव म्यूजिक वीडियो में जबरदस्त लग रही है.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song 3 Thaan: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव नये साल के मौके पर अपना नया धमाकेदार गाना ‘3 थान’ लेकर आए है. सॉन्ग आज रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. बीते दिन ही खेसारी ने गाने का धांसू पोस्टर जारी किया था और अब ये गाना रिलीज कर दिया है. म्यूजिक वीडियो में खेसारी के साथ-साथ रक्षा गुप्ता, रानी और पारुल यादव नजर आ रही हैं. तीनों एक्ट्रेस के साथ खेसारी का ये वीडियो आपको बहुत आएगा. आइए गाने के बारे में जानिए.

खेसारी लाल यादव का नया धमाकेदार गाना ‘3 थान’ हुआ रिलीज

रक्षा गुप्ता, रानी और पारुल यादव का चला जादू

‘3 थान’ सॉन्ग में रक्षा गुप्ता, रानी और पारुल यादव, खेसारी लाल यादव से पूछती है कि वह उन्हें इतना क्यों देख रहे हैं. खेसारी उन्हें अपने साथ घूमने, फिरने का ऑफर देते हैं और उनके सारे खर्च उठाने की बात कहते हैं. ये मस्ती भरा गाना है और इसका म्यूजिक आपको झूमने पर मजबूर कर देगा. तीनों एक्ट्रेसेस काफी ग्लैमरस दिख रही है और उनके आउटफिट भी बेहद स्टाइलिश है.

सॉन्ग की पूरी टीम

  • एल्बम:- 3 थान
  • गाना:- 3 थान
  • गायक:-खेसारी लाल यादव, अनुपमा यादव
  • एक्टर्स:-खेसारी लाल यादव, रक्षा गुप्ता, रानी और पारुल यादव
  • गीत:- सुदीप समर
  • संगीत:-मुलायम यादव
  • वीडियो – वेलेन्स प्रोडक्शन
  • वीडियो डायरेक्टर:-पवन पाल
  • सम्पादक-अंगद पाल
  • डीओपी:-श्रवण पाल सुनील गुप्ता
  • कोरियोग्राफर-कुलदीप
  • मेकअप – अमित सिंह टीम
  • हेयर – विकाश कुमार टीम
  • डांस ग्रुप – पीके डांस ग्रुप
  • डीआई :- रोहित सिंह
  • डिजिटल द्वारा प्रबंधित:- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट। लिमिटेड
  • कंपनी/लेबल-खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड

जानें यूजर्स को कैसा लगा गाना

सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, भोजपुरी इंडस्ट्री के बेताज बादशाह खेसारी लाल यादव. एक यूजर ने लिखा, 500 मिलियन वाला सॉन्ग है. एक यूजर ने लिखा, क्या किल अंदाज है खेसारी भैया का. एक यूजर ने लिखा, 2026 के बादशाह खेसारी भैया है.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: खेसारी लाल का न्यू ईयर स्पेशल सॉन्ग ‘आग लगइबू का’ हुआ रिलीज, रक्षा गुप्ता के ठुमकों ने मचाई सनसनी

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola