Khesari Lal Yadav Aarti Utara Song: नवरात्रि पर रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत आरती उतारऽ, माता-रानी की भक्ति में दिखे लीन

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav Aarti Utara Song

नवरात्रि पर रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत आरती उतारऽ

Khesari Lal Yadav Aarti Utara Song: नवरात्रि के मौके पर खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘आरती उतारऽ’ रिलीज हुआ. इसमें ट्रेंडिंग स्टार माता रानी को खुश करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Aarti Utara Song: पूरे भारत में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. भक्तजन माता रानी को खुश करने में लगे हुए हैं. इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक से बढ़कर एक देवी गीत रिलीज हो रही है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. इसमें खेसारी लाल यादव, पवन संग, मनोज तिवारी और रितेश पांडे जैसे सिंगर्स कई बेहतरीन भक्तिमय गाने लेकर आ चुके हैं. अब ट्रेंडिंग स्टार का और नया रिलीज हुआ.

खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत ‘आरती उतारऽ’ रिलीज

खेसारी लाल यादव के नए देवी गीत का नाम आरती उतारऽ है. यह 25 सितंबर को यूट्यूब चैनल ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी पर जारी किया गया. 8 घंटे में इसे 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसमें भोजपुरी स्टार अपनी मधूर वाणी से माता रानी को खुश करते दिख रहे हैं. उनके साथ ब्यूटी पांडे नजर आ रही है.

‘आरती उतारऽ’ गाने के बारे में

‘आरती उतारऽ’ गाने को खेसारी लाल यादव और ब्यूटी पांडे ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. वहीं गीतकार अखिलेश कश्यप है. इसके डायरेक्टर श्याम सुंदर है और वेलेन्स प्रोडक्शन के तहत वीडियो को बनाया गया है. इसे कुलदीप ने कोरियोग्राफ किया है. फैंस गाने को अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”ये भजन सुन कर दिल और दिमाग दोनों खुश हुआ…. वाह भईया ऐसा ही नवरात्र में सॉन्ग आना चाहिए… जय माता दी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आज ट्रेंडिंग स्टार ने गर्दा मचा दिया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”खेसारी लाल भैया का भक्ति गाना सुपरहिट बहुत अच्छा लगा सुनकर… यह सुपरहिट होगा और बवाल काटेगा.मजा आ गया सुनकर”

यह भी पढ़ें- OG Movie X Review: पवन कल्याण की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, नेटिजेन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानें हिट हुई या फुस्स

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola