Khesari Lal Yadav Bolbam Song: सावन में ‘फूल बेलपाता’ से फिर छाए खेसारी लाल यादव, गाना बना भोले भक्तों का फेवरेट

Updated:
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav Bolbam Song

Khesari Lal Yadav Bolbam Song

Khesari Lal Yadav Bolbam Song: सावन में खेसारी लाल यादव का बोलबम गीत ‘फूल बेलपाता’ एक बार फिर वायरल हो गया है. वीडियो को अब तक 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जानिए इस गाने से जुड़ी खास बातें.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Bolbam Song: सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है. बिहार, झारखंड और देशभर से श्रद्धालु देवघर पहुंच रहे हैं. इस दौरान भक्तों के सफर को संगीतमय बनाते हैं भोजपुरी भक्ति गीत, जो हर साल सावन में खास जगह बना लेते. भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी हर साल सावन के मौके पर अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक बोलबम गीत लेकर आते हैं. साल 2024 में उन्होंने एक धमाकेदार सावन गीत ‘फूल बेलपाता’ रिलीज किया था, जो आज भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.

अब तक 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

22 जुलाई, 2024 को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने में खेसारी लाल यादव के साथ नीतू यादव नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी और परफॉर्मेंस को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने में खेसारी ने एक बार फिर भोलेनाथ की भक्ति में डूबकर परफॉर्म किया है.

खेसारी लाल यादव की आवाज, कृष्णा बेदर्दी का म्यूजिक

‘फूल बेलपाता’ को खेसारी लाल यादव ने अपनी दमदार आवाज में गाया है. गाने के बोल और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिए हैं. वीडियो में खेसारी का भक्तिभाव और एनर्जी लाजवाब है, जो हर भोलेनाथ भक्त के दिल को छू जाती है.

सावन में भक्तों का नया एंथम

इस गाने की पॉपुलैरिटी देखकर साफ कहा जा सकता है कि ‘फूल बेलपाता’ इस सावन में कांवड़ यात्रियों और भोलेभक्तों का फेवरेट एंथम बना हुआ है. गाने की लिरिक्स, म्यूजिक और खेसारी की आवाज ने इसे हर शिवभक्त की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना दिया है.

यह भी पढ़े: Pawan Singh Bolbum Song Aail Sawan: पवन सिंह का सुपरहिट बोल बम गाना फिर से मचा रहा है धूम, शिवभक्ति में डूबा हर श्रोता

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola