ePaper

Bhojpuri Song: काजल राघवानी के बोल्ड डांस पर फिदा हुए खेसारी लाल यादव, यूट्यूब पर मिल रहे ताबड़तोड़ व्यूज

Updated at : 02 Jul 2020 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Song: काजल राघवानी के बोल्ड डांस पर फिदा हुए खेसारी लाल यादव, यूट्यूब पर मिल रहे ताबड़तोड़ व्यूज

Bhojpuri Hit Song : भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. खेसारी और काजल इस वीडियो में गाना ‘पागल बनाइबे का रे पतरकी’ पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं. अब तक इस वीडियो को यूट्यूब पर 199,840,054 बार देखा जा चुका हैं.

भोजपुरी गाना ‘पागल बनाइबे का रे पतरकी’ को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है. इसका संगीत दिया है धनंजय मिश्रा ने और लिखा है आजाद सिंह ने. वहीं, ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘दबंग सरकार’ का आइटम नंबर है.

हालांकि ये पुराना वीडियो है फिर भी खेसारी और काजल के फैंस इसे खूब देख रहे है. गाने में काजल राघवानी काफी बोल्ड नजर आ रही हैं जबकि खेलारी भोजुपरिया कैरेक्टर में हैंडसम नजर आ रहे हैं. फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इसमें उन्होंने पुलिसवाले का रोल निभाया था. उनके इस रोल को भी काफी पसंद किया गया था.

Also Read: इस गाने पर खेसारी लाल के साथ रोमांस करती दिखी काजल राघवानी, सोशल मीडिया पर छा गया VIDEO

इसके अलावा खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का ‘दिलवे में धंस गइलू’ गाना भी खूब देखा जा रहा है. भोजपुरी फिल्म दिलवाले के इस गाने में अक्षरा सिंह का बिंदास अंदाज और खेसारी लाल यादव का डांस दोनों ही दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. इस गान को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया.

वहीं, गाने में स्वर खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के हैं और इसे आजाद सिंह ने लिखा है. फिल्म में स्टार कास्ट की बात की जाए तो खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, संजय पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं. अक्षरा और खेसारी लाल के गाने यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं.

Also Read: खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के इस गाने ने मचाया तहलका, दोनों की केमिस्ट्री लगा रही सोशल मीडिया पर आग

Posted By- Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola