ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबा 6 वर्षीय मासूम, जानें पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

खुले गड्ढे में भरा पानी बना हादसे की वजह (AI सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: ग्रेटर नोएडा के एक पार्क में खेलते हुए 6 साल का मासूम अव्यान सूर्या बारिश के पानी से भरे खुले गड्ढे में गिर गया. इस दुखद हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्राधिकरण के खिलाफ भारी नाराजगी है.

विज्ञापन

UP News: जिस पार्क में बच्चे खेलने और खुशियां बांटने जाते थे, वहीं एक खुला गड्ढा मासूम की मौत का कारण बन गया. बारिश से भरे पानी में छह साल का अव्यान सूर्या डूब गया और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. घटना के बाद कलाधाम सोसाइटी के लोगों में नाराजगी है और वे इस हादसे के लिए सुरक्षा व्यवस्था की कमी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

विज्ञापन

खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा मासूम

पुलिस के अनुसार, अव्यान सूर्या अपने घर के पास पार्क में खेल रहा था. इसी दौरान वह पार्क के निकट खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गया, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ था. आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अव्यान के पिता सिवान यादव केंद्रीय विद्यालय में उप-प्रधानाचार्य हैं.

प्राधिकरण की लापरवाही पर लोगों का गुस्सा

हादसे के बाद सोसाइटी के लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना है कि पार्क के पास लंबे समय से गहरा गड्ढा खुला पड़ा था, लेकिन उसके चारों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया. लोगों का आरोप है कि सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी के कारण मासूम की जान गई.

जांच शुरू, जिम्मेदारी तय करने की मांग

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि खुले गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी निर्माण स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

Also Read: नदी की कटान में समाया स्कूल, 100 बीघा फसल बर्बाद , यूपी के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola