Khesari Lal Yadav के 6 साल पुराने सुपरहिट गाने ने रचा इतिहास, यूट्यूब पर 500 मिलियन का आंकड़ा किया पार

Khesari Lal Yadav भोजपुरी इंडस्ट्री में ट्रेंडसेटर के नाम से भी मशहूर हैं. एक्टर-गायक का 6 साल पुराना गाना यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है. यह गाना यूट्यूब पर भोजपुरी का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गाना बनकर इतिहास रच रहा है.
Khesari Lal Yadav भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं. इंडस्ट्री उन्हें ट्रेंडसेटर नाम से भी जानती है. खेसारी जब भी अपने किसी गाने या फिल्म का ऐलान करते हैं, तो वो ट्रेंड करने लगता है और ऑडियंस उस पर जमकर प्यार लुटाती है. ऐसे में आज हम एक्टर-गायक की छह साल पुराने गाने की बात करेंगे, जिसने यूट्यूब पर 500 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है और भोजपुरी का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गाना बनकर इतिहास रच रहा है. आइए बताते हैं खेसारी का यह कौनसा गाना है.
यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला भोजपुरी गाना
खेसारी लाल यादव के 6 साल पहले रिलीज हुए इस सुपरहिट गाने का टाइटल ‘सज के सवर के’ है. जिसे खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है. इस गाने को यूट्यूब पर 524 मिलियन व्यूज मिल गए हैं. खेसारी लाल यादव का यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘मुकद्दर’ का है. गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं. वहीं, गाने के म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं. इस गाने की वीडियो में खेसारी लाल यादव अपनी हीरोइन काजल रघवानी के साथ जमकर थिरकते हुए नजर आए हैं.
Also Read: Khesari Lal Yadav का ‘अपराधी’ से जबरदस्त लुक हुआ आउट, गर्दा उड़ाने इस दिन लेंगे थिएटर्स में एंट्री
Also Read: Khesari Lal Yadav इस बॉलीवुड फिल्म के रीमेक में करेंगे काम, अर्शी खान संग होगा रोमांस
खेसारी लाल यादव वर्कफ्रंट
खेसारी लाल यादव की ‘रंग दे बसंती’ फिल्म हाल ही में टीवी के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इसके बाद खेसारी लाल यादव फिल्म अपराधी में नजर आने वाले हैं. एक्टर ने हाल ही में फिल्म से अपना पहला लुक जारी किया था, जिसमें वह मूछों को ताव देते हुए, काला चश्मा और राउडी लुक में काफी जबरदस्त नजर आ रहे हैं. उनके लुक को देखकर लगता है कि खेसारी एक और रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं. यह फिल्म दुर्गा पूजा के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










