Dole Da Kamariya Bhojpuri Song: 70 मिलियन व्यूज पार, श्वेता महारा और कल्लू का ‘डोले द कमरिया’ बना सुपरहिट

Updated:
विज्ञापन
Dole Da Kamariya Bhojpuri Song

‘डोले द कमरिया’ भोजपुरी सांग. फोटो- इंस्टाग्राम

Dole Da Kamariya Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू और श्वेता महारा का धमाकेदार गाना 70 मिलियन व्यूज पार कर चुका है. जानिए गाने की डिटेल्स और कल्लू का सफलता को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट.

विज्ञापन

Dole Da Kamariya Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का हिट गाना ‘डोले द कमरिया’ रिलीज के एक साल बाद भी दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता बनाए हुए है. गाने ने अब तक 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है. इसकी खुशी जाहिर करते हुए कल्लू ने एक पोस्ट शेयर किया है. आइए गाने की डिटेल्स और पोस्ट पर नजर डालते हैं.

‘डोले द कमरिया’ गाने की खासियत

इस गाने में कल्लू का मस्तमौला अंदाज और श्वेता महारा का धमाकेदार डांस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. गाने में श्वेता महारा एक डांसर बनी हैं, जिनके मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. गाने की लाइनों “डोले दे होले होले कमरिया…” ने फैंस के बीच खास पकड़ बनाई है.

गाने की क्रिएटिव टीम

  • गायक: अरविंद अकेला कल्लू, शिवानी सिंह
  • गीतकार: प्रिंस प्रियदर्शी
  • संगीत: प्रियांशु सिंह
  • निर्देशक: नितेश सिंह
  • कोरियोग्राफर: विष्णु कुमार

सफलता और सोशल मीडिया पोस्ट

खबर लिखे जाने तक इस गाने को 70 मिलियन+ व्यूज और 135K लाइक्स मिल चुके हैं. अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “Dole Da Kamariya ने मचाया धमाल – 70 MILLION पार on YouTube! आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया. अगर अभी तक नहीं सुना, तो सुनें. VY Bhojpuri Movies के YouTube चैनल पर!”

अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो इस सुपरहिट वीडियो सॉन्ग को जरूर देखिए और बताइए कि आपको कल्लू और श्वेता महारा की यह जोड़ी कैसी लगी.

यह भी पढ़े: Bhojpuri Film: अरविंद अकेला कल्लू की ‘मंगल राशि’ अब यूट्यूब पर, मांगलिक होने से शादी में आई अड़चन, जानें कहां देखें फिल्म

यह भी पढ़े: Bhojpuri Song: नवरात्रि से पहले फिर गूंजा ‘चुनरिया लेले अईहा’, खेसारी लाल यादव की आवाज में फैंस मंत्रमुग्ध

यह भी पढ़े: Bhojpuri Film: रानी चटर्जी की ‘चुगलखोर बहुरिया’ का ट्रेलर रिलीज, ड्रामा, इमोशन और एंटरटेनमेंट से भरपूर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola