Bhojpuri New Song: भाभी को रोता देख खेसारी लाल हुए परेशान, ‘मारs तीया लाइन’ सॉन्ग हो रहा वायरल, VIDEO

Published by :Divya Keshri
Published at :08 Dec 2024 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav new song

Khesari Lal Yadav new song

खेसारी लाल यादव का नया 'मारS तिया लाइन' रिलीज कर दिया गया है. सॉन्ग पर तेजी से व्यूज बढ़ रहे हैं. सॉन्ग में खेसारी के साथ प्रिया रघुवंशी स्क्रीन शेयर कर रही है.

विज्ञापन

Bhojpuri New Song: खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम ‘मारS तिया लाइन’ है. सॉन्ग में खेसारी लाल के साथ प्रिया रघुवंशी नजर आ रही है. रिलीज के साथ ही इस गाने पर 667,747 व्यूज आ गए है और ये व्यूज बढ़ ही रहे हैं. सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया है और इसपर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

खेसारी लाल यादव का नया ‘मारS तिया लाइन’ हो रहा वायरल

भोजपुरी गाना ‘मारS तिया लाइन’ को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ने रिलीज किया है. इस सॉन्ग को खेसरी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है. वीडियो में खेसारी अपनी भाभी से पूछते हैं कि वह किस बात को लेकर परेशान है. इसपर उनकी भाभी बनी प्रिया रघुवंशी कहती है उनके पति पर कोई लड़की लाइन नमार रही है. इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और संगीत निर्देशक आर्य शर्मा है. प्रेम शर्मा और राधिका प्रसाद इस सॉन्ग की कोरियोग्राफर है.

यूजर्स बोले- 100 मिलियन पक्का

‘मारS तिया लाइन’ गाने पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 100 मिलियन पक्का बा विनोद. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये भी गाना वायरल है 100M+ व्यूज जाएगा. एक यूजर ने लिखा, भोजपुरी इंडस्ट्री के बेताज बादशाह खेसारी भैया. एक यूजर ने लिखा, गाना सुपरहिट है भैया जी. बता दें कि पिछली बार खेसारी लाल का गाना ‘चुम्मा चुम्मा’ रिलीज हुआ था, जिसमें आकांक्षा पुरी थी. इस गाने पर खूब सारे व्यूज आए थे और सॉन्ग को सोशल मीडिया पर दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

Also Read- Akansha Puri संग जिम वर्कआउट वाले वीडियो पर हंगामा होने पर खेसारी लाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अब लोगों को…

Also Read- Bhojpuri Song: काजल राघवानी के ठुमकों पर आया पवन सिंह का दिल, 2 साल बाद भी इस गाने पर आ रहे ताबड़तोड़ व्यूज

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola