Bhojpuri Song: काजल राघवानी के ठुमकों पर आया पवन सिंह का दिल, 2 साल बाद भी इस गाने पर आ रहे ताबड़तोड़ व्यूज

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Dec 2024 12:38 PM

विज्ञापन

Pawan Singh and Kajal Raghwani Song

Bhojpuri Song Patna Ke Pani video: पवन सिंह और काजल राघवानी का गाना ‘पटना के पानी’ इंटरनेट पर वायरल हो रहा. अगर आपने इस गाने का वीडियो नहीं देखा है तो आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bhojpuri Song Patna Ke Pani video: पवन सिंह और काजल राघवानी का गाना ‘पटना के पानी’ इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. गाने में पवन सिंह के साथ काजल राघवानी है. वीडियो में दोनों की केमेस्ट्री कमाल की लग रही है. गाने में पवन और काजल के डांस मूव्स भी काफी जबरदस्त है. इस गाने पर अबतक 7,439,784 व्यूज आ चुके हैं और ये हर दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है. यहां देखिए पूरा वीडियो.

आपने सुना ‘पटना के पानी’ सॉन्ग?

पवन सिंह का गाना ‘पटना के पानी’ साल 2022 में 20 अक्टूबर को रिलीज हुआ था. इस सॉन्ग DRJ रिकॉर्ड्स देसी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. काजल ने व्हाइट टॉप, ब्लैक मिनी स्कर्ट और ब्लैक जैकेट पहना है. इस लुक में वह बेहद हसीन लग रही है. जबकि पवन ने व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहना है और वह इसमें काफी स्मार्ट लग रहे हैं. इस सॉन्ग को पवन ने ही अपनी आवाज दी है. इसके लिरिक्स जाहिद अख्तर ने लिखे है और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है.

यूजर्स बोले- जिया हो पवन भैया

‘पटना के पानी’ सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, कसम यार पवन सिंह की आवाज में मां सरस्वती का वास है. एक यूजर ने लिखा, ‘वाह वाह काजल राघवानी का क्या स्टाइल है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘गाने में अलग स्वैग है भैया जी.’ एक यूजर ने लिखा, ‘पवन सिंह और काजल जी की जोड़ी बहुत मस्त है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘लाजबाब गाना है भैया.’ एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बात है पावर स्टार में.’ एक यूजर ने लिखा, ‘जिया हो पवन भैया.’ एक यूजर ने लिखा, ‘पवन भैया आपका ये गाना बहुत ही धांसू है.’

Also Read– Pawan Singh: जब चलती गाड़ी से कूद गए थे पवन सिंह, पिस्टल देख हुआ था बुरा हाल, बोले- मेरे साथ कुछ गलत…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola