Bhojpuri Bol Bam Song: सावन में खेसारी लाल यादव का चला सिक्का, ‘रोड में कावरिया के जाम बा’ ने मचाया तहलका

Updated:
विज्ञापन
Bhojpuri Bol Bam Song

Bhojpuri Bol Bam Song

Bhojpuri Bol Bam Song: सावन का पवित्र मास शुरू हो गया है. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में हर दिन एक से बढ़कर एक बोलबम गानें रिलीज हो रहे हैं, जो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इसी बीच खेसारी लाल यादव का सॉन्ग रोड में कावरिया के जाम बा फिर से वायरल हो रहा है. इसे बार बार देखा जा रहा है. अगर आपने अभी तक नहीं सुना है, तो जरूर सुनें.

विज्ञापन

Bhojpuri Bol Bam Song: सावन के महीने में एक से बढ़कर एक बोलबम गीत सुने जाते हैं. एक बार फिर यह पावन महीना वापस आ चुका है और ऐसे में भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने में जुट गए हैं. वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक से बढ़कर बोलबम और सावन स्पेशल गीत रिलीज हो रहे हैं, जिसे बार बार सुना जा रहा है. कुछ ऐसे ही सॉन्ग है, जो पुराने है, लेकिन आज भी यूट्यूब या सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं.

‘रोड में कावरिया के जाम बा’ वायरल

खेसारी लाल यादव की ओर से गाया गया भक्ति भजन ‘रोड में कावरिया के जाम बा’ वायरल हो रहा है. इसे अब तक 35 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसमें एक्टर बाबा का दर्शन करने के लिए जाते हैं, लेकिन उन्हें कवारिया का जाम मिल जाता है. सॉन्ग अभी सुनने के लिए परफेक्ट है. यह पूरा भक्तिमय माहौल बना देगा. ‘रोड में कावरिया के जाम बा’ गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. वहीं गीत को प्रकाश परदेशी ने लिखा है. आर्या शर्मा ने इसका संगीत दिया है.

2025 में भी रोड में कावरिया के जाम बा सुन रहे हैं फैंस

‘रोड में कावरिया के जाम बा’ गाने को सुनकर फैंस कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”2025 में सावन में कौन कौन ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का ये बोल बम सॉन्ग सुन रहा है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”खेसारी भईया और भोजपुरी इंडस्ट्रीज को दिल से धन्यवाद.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ये गाना मुझे बहुत अच्छा लगता हैं… हर हर महादेव.”

यह भी पढ़ें- Saiyaara Flop Or Hit: अहान पांडे की फिल्म का रिव्यू आया सामने, जानें फ्लॉप हुई या हिट, नेटिजन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola