Bhojpuri: पवन के अलावा अक्षरा सिंह संग अफेयर को लेकर खेसारी लाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मोहब्बत से अलग होना दर्दभरा है'
Published by : Shreya Sharma Updated At : 27 Aug 2025 6:58 AM
Bhojpuri
Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के अफेयर की चर्चा एक बार फिर सुर्खियों में है. खेसारी लाल के एक पुराने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया गया है.
Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. जहां अब तक उनके नाम को ज्यादातर पवन सिंह के साथ जोड़ा जाता रहा है. कुछ सालों पहले ही दोनों ने यह रिश्ता खत्म कर अपने अलग रास्ते कर लिए है. वहीं अब एक पुराना इंटरव्यू एक बार फिर सुर्खियों में है, जिसमें खेसारी लाल यादव ने अक्षरा संग अपने अफेयर की बात कुबूल की थी.
क्या रिश्ता था अक्षरा-खेसारी के बीच?
एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में खेसारी से अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने सीधे तौर पर मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “अरे महाराज, आप भी…” जिससे बातचीत और दिलचस्प हो गए. इसके बाद जब खेसारी से उनके पुराने बयान के बारे में पूछा गया कि ब्रेकअप के बाद 6 महीने तक रोते रहे थे?, तो उन्होंने कहा, “हां, बिल्कुल. मोहब्बत एक ऐसी चीज है, जिससे अलग होना किसी को भी दर्द दे देता है. अगर हमारा कोई पालतू जानवर भी मर जाए, तो दुख होता है, वो तो इंसान थी. जब कोई अपनी प्यारी चीज खो देता है, तो रोना आता है. हमारे साथ भी यही हुआ था. लेकिन अब हम उनका सम्मान करते हैं और उनके काम की इज्जत करते हैं.”
खेसारी के साथ इस हिंदी गाने में आई थी नजर
पॉडकास्ट में कई सवाल किए गए, जिनमें अक्षरा सिंह का दावा है कि जब उन्होंने कुछ एक्टर्स से दूरी बनाई, तो पूरी इंडस्ट्री ने उनका बायकॉट कर दिया. उन्हें मजबूरी में गाने गाने पड़े क्योंकि कोई उनके साथ फिल्म में काम नहीं करना चाहता था. इस पर खेसारी ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है. मैंने उनके साथ बाद में ‘सुनामी’ नाम का एक हिंदी गाना किया था, जो यूट्यूब पर खूब हिट हुआ था. वो बहुत टैलेंटेड हैं, अच्छी एक्ट्रेस हैं और गायिका भी. वो आज भी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में टैलेंट को पहचाना जाता है. अक्षरा आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अच्छा काम कर रही हैं और उनके पास काम की भी कोई कमी नहीं है.”
ये भी पढ़ें: Bhojpuri: एक्ट्रेस रिचा दीक्षित की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज, ‘शादी एक सौदा’ ने दिखाई दहेज और टूटे पिता की बेबसी
ये भी पढ़ें: Bhojpuri: ‘तेरी मोहब्बत का ये…’ कार में बैठकर इस शख्स के साथ रोमांटिक गाना गाती नजर आई अक्षरा सिंह, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










