Bhojpuri Adda: पॉवर स्टार पवन सिंह नहीं, इस एक्टर का गाना कर रहा भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Sep 2024 7:59 PM

विज्ञापन

Bhojpuri Adda: अगर आप भी भोजपुरी गाने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप तीन गानों के नाम बताएंगे, जिन्हें सुनकर आप थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे. बता दें कि टॉप 1 पर पॉवर स्टार पवन सिंह का नहीं बल्कि इस सिंगर-एक्टर का गाना कर रहा है राज.

विज्ञापन

Bhojpuri Adda: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे गाने बनाएं गए हैं, जिनके बिना कोई भी पार्टी या फंक्शन अधूरा होता है. इन गानों को खास भोजपुरी के दिग्गज कलाकार पवन सिंह, कल्लू, खेसारी लाल यादव जैसे गायक-अभिनेता बनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते कि आखिर ऐसा कौन सा भोजपुरी गाना है, जो हर महफिल की जान है और इसे किस कलाकार ने गया है.

कोका कोला

कोका कोला गाने ने यूट्यूब पर 321 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं. इस गाने को पावर स्टार पवन सिंह नहीं बल्कि केसारी लाल यादव ने गया है. यह गाना फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. बात करें इस गाने के राइटर की तो इसे प्रकाश बारूद ने लिखा है और म्यूजिक डायरेक्टर सरविंद मल्हार हैं. यह गाना अब तक सबसे ज्यादा चर्चित और पसंदीदा बना हुआ है.

Also Read Bhojpuri Song ‘यूपी बिहार हिले’ ने मचाया धमाल, समर सिंह और शिल्पी राज की कैमिस्ट्री पर झूमे फैंस

Also Read Bhojpuri : अभिनेत्री प्रियंका महाराज का खुलासा मुझे भी लोगों ने कहा था कि काम पाने के कोम्प्रोमाईज करना पड़ेगा

नथुनिया

मशहूर गानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी खेसारी लाल यादव ने अपनी जगह बरकरार रखी है. इस गाने को यूट्यूब पर 268 व्यूज मिल चुके हैं. यह सारेगामा हम भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. बात करें अगर गाने के गीतकार और संगीतकार की तो, वह किशन बेदर्दी हैं.

लाल घाघरा

खेसारी लाल यादव के बाद अब टॉप 3 गाने में पॉवर स्टार पवन सिंह ने अपनी जगह तीसरे स्थान पर फिक्स की है. इस गाने ने 143 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार कर लिए हैं. गाने के वीडियो में नम्रता मल्ला और पवन सिंह जबरिया अंदाज में नजर आ रहे हैं.

Also Read Pawan Singh ने अक्षरा सिंह संग अपने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गद्दारी वाला प्यार कभी…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola